Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dawood Ibrahim: पाकिस्तान में इंटरनेट ठप, सोशल मीडिया भी हुआ डाउन; दाऊद से निकाला जा रहा कनेक्शन

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 09:22 AM (IST)

    Dawood Ibrahim सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दाऊद को जहर दिया गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच दाऊद की खबर के बाद पूरे ...और पढ़ें

    Dawood Ibrahim अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर देने की खबर से हड़कंप।
    Dawood Ibrahim अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर देने की खबर से हड़कंप।

    HighLights

    1. दाऊद को जहर देने की खबर के बाद पाक में हड़कंप।
    2. पाकिस्तान में इंटरनेट हुआ ठप।

    एजेंसी, इस्लामाबाद। Dawood Ibrahim पाकिस्तान में छिपकर रह रहे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर देने की खबर से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दाऊद को जहर दिया गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    पूरे पाक में इंटरनेट ठप

    इस बीच दाऊद की खबर के बाद पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट ठप होने की जानकारी सामने आई है। कई लोग दावा कर रहे हैं कि दाऊद की खबर छिपाने के लिए ये कदम उठाया गया है।

    इमरान की वर्चुअल रैली भी हो सकता है कारण

    हालांकि, सरकार के कुछ लोगों का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की वर्चुअल रैली के चलते ये कदम उठाया गया है, ताकि कोई हिंसक घटना न घटे।

    यह भी पढ़ें- Pakistan: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कराची के अस्पताल में भर्ती, कड़ी सुरक्षा में रखा गया

    लोग हो रहे परेशान

    पाकिस्तान में इंटरनेट ठप होने के चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इमरान की रैली से पहले ही इंटरनेट को काफी धीमा कर दिया गया था। इंटरनेट ठप होने की खबर पर पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) का भी कोई रिएक्शन नहीं आया है। 

    सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि इंटरनेट ठप करना लोगों के अधिकार छीनने जैसा है। कई सोशल एक्टिविस्ट इसे सूचना का अधिकार छीनना बता रहे हैं, जो सैकड़ों व्यवसायों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

    खबरें और भी