पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार: दो नाबालिग हिंदू बहनों के अपहरण और जबरन मतांतरण, FIR दर्ज
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो हिंदू बहनों के अपहरण, जबरन मतांतरण और विवाह के एक महीने से अधिक समय ...और पढ़ें

पाकिस्तान में दो नाबालिग हिंदू बहनों के अपहरण और जबरन मतांतरण (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
पाकिस्तान में दो हिंदू बहनों के अपहरण और जबरन मतांतरण मामले में एफआइआर दर्ज
दोनों बहनों का 29 अगस्त को टंडो अल्लाहयार शहर में घर से अपहरण किया गया था
पीटीआई, कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो हिंदू बहनों के अपहरण, जबरन मतांतरण और विवाह के एक महीने से अधिक समय बाद पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
आरोप है कि दोनों बहनों का 29 अगस्त को टंडो अल्लाहयार शहर में उनके घर के पास से अपहरण किया गया था।
लड़कियों के परिवार और हिंदू समुदाय के प्रतिनिधियों के अनुसार, बाद में दोनों का जबरन इस्लाम में मतांतरण कराया गया और विवाह कर दिया गया।
बरामद होने के बाद दोनों को टंडो अल्लाहयार की एक सत्र अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें मामले में फैसला होने तक संरक्षण गृह भेज दिया गया।
हिंदू समुदाय के संगठन पाकिस्तान दरावर इत्तेहाद के प्रमुख शिवा काची ने बताया कि समुदाय के नेताओं और परिवार के प्रयासों के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। उन्होंने कहा कि यदि लड़कियां नाबालिग हैं तो उनकी उम्र पहचान दस्तावेजों, जन्म रिकार्ड और अन्य कानूनी प्रमाणों से सत्यापित की जानी चाहिए।
पाकिस्तान में चार कस्टम अधिकारियों और एक पुलिसकर्मी की हत्या
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में विद्रोहियों की गोलीबारी में चार कस्टम अधिकारी मारे गए। यह हमला तब हुआ, जब अधिकारी दक्षिण वजीरिस्तान की सीमा से लगे डेरा इस्माइल खान जिले में ड्यूटी पर थे।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिले में तीन अलग-अलग जगहों पर हमले हुए, जिनमें कस्टम अधिकारियों, रेवेन्यू बोर्ड के कर्मचारियों और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया।
एक बाईपास के पास ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी पर गोलीबारी हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। गोलीबारी के बाद हमलावर घटनास्थल से भाग गए।
