Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pakistan News: पंखा, शहद से लेकर एयर कूलर तक... जेल में इमरान खान को मिल रहीं ये सुविधाएं

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 02:29 PM (IST)

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय अटक जेल में बंद हैं। जेल के कानून के तहत उन्हें बिस्तर तकिया गद्दा और एयर कूलर दिया गया है। इसके साथ ...और पढ़ें

    अटक जेल में मिल रही सुविधाओं से संतुष्ट हैं इमरान खान? पूर्व प्रधानमंत्री ने दिया यह जवाब
    अटक जेल में मिल रही सुविधाओं से संतुष्ट हैं इमरान खान? पूर्व प्रधानमंत्री ने दिया यह जवाब

    HighLights

    1. अटक जेल में मिल रही सुविधाओं से खुश हैं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान
    2. पांच अगस्त से अटक जेल में बंद हैं इमरान खान
    3. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री पर तोशाखाना केस में भ्रष्टाचार का है आरोप

    इस्लामाबाद, पीटीआई। पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए इंसाफ पार्टी (PTI) के प्रमुख इमरान खान (Imran Khan) इस समय पंजाब प्रांत की अटक जेल में बंद हैं। इस दौरान उन्हें कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है, जिसे लेकर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की है।

    आईजी जेल ने इमरान खान से की मुलाकात

    पंजाब के आईजी जेल मियां फारूक नजीर ने रविवार को इमरान खान से मुलाकात की और उन्हें मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इमरान इस महीने की शुरुआत में तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में सजा सुनाए जाने के बाद तीन साल की जेल की सजा काट रहे हैं।

    इमरान को जेल में मिल रहीं ये सुविधाएं

    • जेल अधिकारियों ने बताया कि इमरान खान को जेल के कानून के तहत बिस्तर, तकिया , गद्दा और एयर कूलर दिया गया है। इसके साथ ही, उन्हें एक पंखा, नमाज के लिए कमरा, शहद, अंग्रेजी अनुवाद के साथ कुरान की एक किताब, एक अखबार, थर्मस, टिशू पेपर और इत्र भी मुहैया कराया गया है।
    • अधिकारियों ने बताया कि इमरान खान के नए वॉशरूम में एक वेस्टर्न टॉयलेट सीट, एक वॉश बेसिन, एक साबुन की टिकिया, एयर फ्रेशनर तौलिया और टिशू पेपर रखे हुए हैं।
    • जेल में इमरान खान के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा जा रहा है। उनके लिए पांच डॉक्टरों को नियुक्त किया गया है, जिनमें से हर एक डॉक्टर आठ घंटे काम करता है। आईजी जेल की मंजूरी लेकर पीटीआई प्रमुख को विशेष भोजन भी उपलब्ध कराया जाता है।
    • इमरान को खाना डॉक्टरों की एक विशेष टीम के जांच करने के बाद परोसा जाता है। ये सभी सुविधाएं इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी और पीटीआई द्वारा उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करने के बाद मुहैया कराई गई हैं।

    बुशरा बीबी ने पंजाब के गृह सचिव को लिखा पत्र

    बुशरा बीबी ने 25 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट से इमरान के बिगड़ते स्वास्थ्य पर गंभीरता से ध्यान देने का आग्रह किया था। बुशरा ने इमरान की जान को खतरा होने की भी बात कही थी। इससे पहले, पंजाब के गृह सचिव को लिखे अपने पत्र में कहा.

    अदालत ने मेरे पति को पंजाब की अटक जेल से रावलपिंडी की अदियाला जेल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था। कानून के मुताबिक, मेरे पति को अदियाला जेल में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। उनकी सामाजिक और राजनीतिक स्थिति को देखते हुए जेल में उन्हें बी श्रेणी की सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए। उन्हें अटक जेल में जहर भी दिया जा सकता है।

    पांच अगस्त से जेल में बंद हैं इमरान खान

    इस्लामाबाद की एक ट्रायल कोर्ट ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान को भ्रष्ट आचरण का दोषी पाया, जिसके कुछ समय बाद उन्हें उनके लाहौर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया था। इमरान पांच अगस्त से जेल में हैं। उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में 2018-22 के कार्यकाल के दौरान मिले सरकारी उपहारों को अवैध रूप से बेचने के आरोप में सजा सुनाई गई थी।

    खबरें और भी

    पीटीआई प्रमुख को पांच साल के लिए राजनीति से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है, जिससे वह आगामी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। हालांकि, इमरान ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने कोई भी गलत काम नहीं किया है।