Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pakistan News: पाक उच्च न्यायालय से पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को मिली राहत, भ्रष्टाचार के दो मामलों में बरी

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 05:56 PM (IST)

    Pakistan News ये मामले राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी निगरानी संस्था राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा दायर किए गए थे। उन्होंने दोनों दोषसिद्धि क ...और पढ़ें

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (फाइल फोटो)
    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (फाइल फोटो)

    पीटीआई, इस्लामाबाद। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के दो मामलों से बरी कर दिया गया है। इन दोनों मामलों में उन्हें 2018 में दोषी ठहराया गया था। 73 वर्षीय शरीफ ने एवेनफील्ड संपत्ति और अल-अजीजिया मामलों में अपनी सजा को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) में चुनौती दी थी।

    मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आमेर फारूक और न्यायमूर्ति मियांगुल हसन औरंगजेब की दो सदस्यीय पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाया।

    जुलाई 2018 में पूर्व प्रधानमंत्री को ठहराया गया था दोषी 

    पूर्व प्रधानमंत्री को जुलाई 2018 में दोषी ठहराया गया था और लंदन में ज्ञात आय से अधिक संपत्ति के एवेनफील्ड संपत्ति भ्रष्टाचार मामले में 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। उन्हें दिसंबर 2018 में अल-अजीज़िया स्टील मिल्स मामले में सात साल जेल की सजा सुनाई गई थी। ये मामले राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी निगरानी संस्था, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा दायर किए गए थे। उन्होंने दोनों दोषसिद्धि के खिलाफ अपील दायर की थी।

    शरीफ 2019 में लंदन गए और वापस नहीं लौट सके और आईएचसी द्वारा दिसंबर 2020 में दोनों मामलों में उन्हें अपराधी घोषित कर दिया गया। वह लगभग चार साल के आत्म-निर्वासन के बाद पिछले महीने वापस आए और उनकी अपीलें फिर से शुरू हो गईं।

    यह भी पढ़ें- श्रीलंका के चाय बागान क्षेत्रों में 10,000 घर बनाएगा भारत, दो महत्वपूर्ण समझौतों पर हुए दस्तखत

    खबरें और भी