विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के पंजाब में जर्मन पर्यटक के साथ हुई लूटपाट, चार पुलिसकर्मियों सहित सात लोग गिरफ्तार

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Wed, 07 Aug 2024 03:24 PM (IST)

Pakistan लाहौर पुलिस ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक जर्मन पर्यटक ( German Tourist ) को लूटने के आरोप ...और पढ़ें

पाकिस्तान में जर्मन पर्यटक के साथ हुई लूटपाट (फाइल फोटो)
पाकिस्तान में जर्मन पर्यटक के साथ हुई लूटपाट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक जर्मन पर्यटक के साथ हुई लूटपाट
  2. मोबाइल फोन, नकदी और 550,000 पाकिस्तानी रुपये का कैमरा लूटा

पीटीआई, लाहौर। लाहौर पुलिस ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक जर्मन पर्यटक को कथित रूप से लूटने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों सहित सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय बर्ग फ्लोरिन पिछले सप्ताह लाहौर हवाई अड्डे के पास डेरा डाले हुए थे, तभी दो हथियारबंद लोग उनके पास आए। उन्होंने बताया कि संदिग्धों ने बंदूक की नोक पर उनका मोबाइल फोन, नकदी और 550,000 पाकिस्तानी रुपये का कैमरा लूट लिया।

फ्लोरिन ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत 

फ्लोरिन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह साइकिल से पाकिस्तान घूमने गया था और 3 अगस्त को उसने सड़क के पास घास के मैदान में रात के लिए अपना तंबू लगाया था। फ्लोरिन ने अपनी शिकायत में कहा कि रात में कुछ लोगों ने उसे लूट लिया और उसके साथ मारपीट की। लाहौर के पुलिस प्रमुख बिलाल सिद्दीकी काम्याना ने बुधवार को एक बयान में कहा कि पुलिस ने जर्मन नागरिक को लूटने में शामिल तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

आरोप में चार पुलिसकर्मियों को भी किया गया गिरफ्तार 

उन्होंने बताया कि घटना को ठीक से न संभालने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, इस बात की जांच की जा रही है कि उनका कथित लुटेरों से कोई संबंध था या नहीं। सातों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- 'बांग्लादेश की जनता के साथ एकजुटता से खड़ा है पाकिस्तान', शेख हसीना के इस्तीफे के बाद पाकिस्तान ने दी पहली प्रतिक्रिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।