1100 दिनों से जेल में बंद इमरान खान, नहीं मिल रहा हेल्थ अपडेट; बेटे ने कहा- तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे कासिम खान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि उनके पिता को तत्काल मेडिकल मदद की जरूरत है।
-1784892179577_m.webp)
इमरान खान 1100 दिनों से जेल में बंद (फोटो-रॉयटर्स)
HighLights
इमरान खान के बेटे ने मांगी तत्काल मेडिकल मदद।
पिता लगभग 1100 दिनों से जेल में बंद हैं।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दखल देने की अपील की।
डिजिटल डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे ने कहा कि उनके पिता 1,100 दिनों से जेल में बंद हैं। उन्हें तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत है। इमरान खान के बेटे ने इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दखल देने की अपील की है।
इमरान खान की सेहत को लेकर नहीं मिल रहा हेल्थ अपडेट
क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान अभी रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। उन्हें पांच अगस्त 2023 को गिरफ्तार किया गया था, जब इस्लामाबाद की एक ट्रायल कोर्ट ने उन्हें तोशाखाना मामले में भ्रष्टाचार का दोषी पाया था।
इसके बाद इमरान खान को कई और मामलों में दोषी ठहराया गया, जिसकी वजह से वे लगातार जेल में हैं।
कासिम खान ने एक्स पोस्ट में कहा, 'मेरे पिता इमरान खान को जेल में हुए अब लगभग 1,100 दिन हो चुके हैं और मैंने और मेरे भाई ने मार्च के बाद से उनकी आवाज नहीं सुनी है। महीनों से हमें उनसे संपर्क करने नहीं दिया जा रहा है।'
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- 'हमारे पास हेलीकॉप्टर नहीं', भोजशाला से नमाज की जगह दूर मिलने पर मुस्लिम पक्ष का आरोप; 29 जुलाई को SC में सुनवाई
