विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इमरान खान ने फवाद चौधरी से मिलने से किया इनकार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रवक्ता हसन ने दी जानकारी

Published: Fri, 05 Jul 2024 01:15 PM (IST)

PTI के संस्थापक इमरान खान ने पीटीआई नेता और पूर्व संघीय मंत्री फवाद चौधरी से जेल में मिलने से मना ...और पढ़ें

इमरान खान ने जेल में फवाद चौधरी से मिलने से किया मना (फाइल फोटो)
इमरान खान ने जेल में फवाद चौधरी से मिलने से किया मना (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इमरान खान ने फवाद चौधरी से मिलने से किया इनकार
  2. हाल ही में चौधरी को पार्टी से किया गया था बाहर

एएनआई, इस्लामाबाद ([पाकिस्तान)। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान ने पूर्व पीटीआई नेता और पूर्व संघीय मंत्री फवाद चौधरी से जेल में मिलने से इनकार कर दिया है। इसकी जानकारी एआरवाई न्यूज द्वारा सामने आई है।

एआरवाई न्यूज के कार्यक्रम 'ऑफ द रिकॉर्ड' में पीटीआई प्रवक्ता रऊफ हसन ने कहा कि फवाद चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलना चाहते थे, लेकिन खान ने मिलने से इनकार कर दिया।

पीटीआई प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी में कोई भी फवाद चौधरी की वापसी से नहीं डरता है।

फवाद चौधरी की पार्टी में कोई जगह नहीं- PTI प्रवक्ता

एआरवाई न्यूज के अनुसार, उन्होंने दावा किया कि पीटीआई सदस्य अली जैदी, इमरान इस्माइल और फवाद चौधरी को पार्टी से निकाले जाने के पीछे के कारणों से अवगत हैं।

रऊफ हसन ने कहा, हमें किसी की वापसी का डर नहीं है, लेकिन एजेंडा महत्वपूर्ण है।

हसन ने कहा, फिलहाल फवाद चौधरी के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। उनकी रिहाई के बाद पार्टी छोड़ने वालों की वापसी पर इमरान खान फैसला करेंगे।

शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार को 'जनादेश चोर' बताते हुए रऊफ हसन ने कहा कि पीटीआई का मानना ​​है कि उनके साथ कोई बातचीत नहीं होगी।

इससे पहले, पीटीआई के पूर्व नेता फवाद चौधरी ने दावा किया था कि लोगों के एक छोटे समूह ने नियंत्रण हासिल कर लिया और रऊफ हसन जैसे नए लोगों को पार्टी में शीर्ष पदों पर पदोन्नत किया। एआरवाई न्यूज के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, पूर्व मंत्री ने घोषणा की कि वह पीटीआई का हिस्सा बने रहेंगे।

एआरवाई न्यूज के अनुसार, फवाद चौधरी ने कहा था, अगर मैंने पार्टी छोड़ दी होती तो मैं आज फॉर्म 47 के आधार पर मंत्री होता।

फवाद चौधरी ने कहा कि उन्हें इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी (आईपीपी) में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया था, उन्होंने कहा कि वह अपनी मर्जी से आईपीपी के समारोह में नहीं गए थे।

फवाद चौधरी को निकाला गया था पार्टी से बाहर

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के सबसे ज्यादा करीब माने जाने वाले नेता फवाद चौधरी को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है। पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ (PTI ) ने एक साल पुराने मामले पर उन पर एक्शन लिया है। पार्टी ने पूर्व मंत्री रहे फवाद चौधरी को हटा दिया है। 

फवाद ने पिछले साल 9 मई की हिंसा के बाद राजनीति से ब्रेक ले लिया था। हालांकि, उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी थी। अब पार्टी ने उन पर यह एक्शन लिया।

AYR न्यूज के मुताबिक, पीटीआई के सेंट्रल इन्फॉर्मेशन सेक्रेटरी रऊफ हसन ने कहा कि फवाद चौधरी के अलावा इमरान इस्माइल और अली जैदी को भी पार्टी से निकाल दिया गया। यह फैसला पार्टी ने सुप्रीमो इमरान खान के आदेश के बाद लिया गया। रिपोर्ट की मानें तो पीटीआई की कोर कमेटी ने एक प्रस्ताव भी पास किया है, जिसके मुताबिक अब कभी भी इन मंत्रियों की पार्टी में वापसी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- पाक पीएम शहबाज शरीफ की नौटंकी, SCO summit में बोले- हमें आतंकवाद को लेकर गहरी चिंता, अफगानिस्तान का भी किया जिक्र


यह भी पढ़ें- Toshakhana Scam: तोशाखाना घोटाले से जुड़े विरोध मामले में पाक कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को किया बरी, जानिए क्या है पूरा मामला?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।