विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय टीम के No Handshake पर बिलबिलाया पाकिस्तान, ख्वाजा आसिफ को अब भी सता रहा ऑपरेशन सिंदूर का डर

Published: Tue, 16 Sep 2025 11:40 AM (IST)

एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया जिससे पाकिस्तान में निराशा है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने ...और पढ़ें

मैच के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था।
मैच के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था।

HighLights

  1. एशिया कप 2025 के मैच में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया।
  2. अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री इस हार को पचा नहीं पा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप के एक रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर जीत अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान अब इस हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। इस हार ने एक बार फिर से ऑपरेशन सिंदूर से मिले उसके जख्मों को ताजा कर दिया है।

इस मैच के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया है। इंडियन टीम के इस कदम पर पाकिस्तान को अब ऑपरेशन सिंदूर में मिली करारी हार याद आ रही है।

पाक रक्षा मंत्री को फिर ऑपरेशन सिंदूर की आई याद

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के इस कदम को शर्मनाक बताते हुए अपना खीझ उतारा। उन्होंने कहा, 'मई के संघर्ष में भारत की हुई हार और अंतरराष्ट्रीय अपमान सहना पड़ा, इसे इस तरह के सस्ते नाटकों से नहीं मिटाया जा सकता।'

उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने छह भारतीय विमानों को मार गिराया था और ये जख्म ऐसे कदमों से नहीं भर सकते। गौरतलब है कि पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने के बाद भारतीय टीम बिना किसी से हैंडशेक किए अपने ड्रेसिंग रूम में लौट गई थी। इसके बाद से पाकिस्तान खुद को जलील हुआ सा महसूस कर रहा है।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जले पर छिड़क दिया नमक

एक तरफ तो भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, उसके बाद भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस के बीच ये कहा कि कुछ चीजें खेल भावना से ऊपर होती हैं।

उनका इशारा पहलगाम हमले में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर था। उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान नेताओं और आतंक को सींचने वाले नापाक लोगों के जले पर नमक छिड़क गया।

यह भी पढ़ें: 'जब कोई कानून नहीं...', No Handshake मामले में BCCI का पलटवार; PCB की कर दी बोलती बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।