Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sarabjit Singh: पाकिस्तान में सरबजीत सिंह के हत्यारे का खात्मा, अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर की हत्या

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 14 Apr 2024 06:07 PM (IST)

    पाकिस्तान में मौत की सजा काट रहे भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। अमीर सरफर ...और पढ़ें

    भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के हत्यारे की पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने गोली मारकर की हत्या फाइल फोटो।
    भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के हत्यारे की पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने गोली मारकर की हत्या फाइल फोटो।

    पीटीआई, लाहौर। पाकिस्तान में मौत की सजा काट रहे भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।

    सरफराज को लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारी। उसको गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। अमीर सरफराज लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था।

    लाहौर में हुआ हमला

    पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि  पाकिस्तान में लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उस पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  सरफराज को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

    सरबजीत सिंह को पंजाब सरकार ने घोषित किया था बलिदान

    मालूम हो कि अमीर सरफराज किसी केस के संबंध में पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में बंद था। 26 अप्रैल 2013 को उसने सरबजीत सिंह पर हमला किया और 2 मई को सरबजीत को मृत घोषित किया गया। बाद में सर्बजीत सिंह को पंजाब सरकार द्वारा बलिदानी घोषित किया गया था।

    सीमा पार कर गया था पाकिस्तान

    तरनतारन भिखीविंड निवासी सर्बजीत सिंह 30 अगस्त 1990 की शाम पर भारत पाकिस्तान सीमा पार करके पाकिस्तान चला गया था। बाद में उसे पाकिस्तान पुलिस ने इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया। पाकिस्तान पुलिस ने दावा किया था कि तरन तारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है।

    यह भी पढ़ेंः BJP Manifesto: विकास की राजनीति और खुद पर भरोसे की झलक, विपक्षी दलों के दबाव मे भी भाजपा ने रेवड़ियों से किया किनारा

    खबरें और भी