Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anju Pakistan: 3 महीने में उतरा प्यार का बुखार, अंजू को आई अपने बच्चों की याद; पाकिस्तान से लौटेगी भारत

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 08:32 AM (GMT+05:30)

    पाकिस्तान गई अंजू ( Anju Pakistan) अब वापस भारत लौटगी क्योंकि वह अपने बच्चों को बहुत याद कर रही है। अंजू मानसिक रूप से ठीक भी नहीं है। इसका दावा अंजू ...और पढ़ें

    पाकिस्तान से भारत लौटेगी अंजू (Image: ANI)
    पाकिस्तान से भारत लौटेगी अंजू (Image: ANI)

    HighLights

    1. पाकिस्तान से भारत लौटेगी अंजू
    2. जुलाई में भारत छोड़ पाकिस्तान चली गई थी अंजू
    3. पति नसरुल्लाह ने कहा, अंजू को आ रही अपने बच्चों की याद

    पेशावर, एजेंसी। Anju Pakistan: इसी साल जुलाई में अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान गई अंजू को अब भारत की याद आ रही है। इस्लाम कबूल कर फातिमा बनी अंजू के पति नसरुल्ला ने दावा किया है कि अंजू को अपने दो बच्चों की याद आ रही है और वह मानसिक रूप से बिल्कुल ठीक नहीं है। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, अंजू के अगले महीने अक्टूबर में भारत लौटने की उम्मीद है। 

    34 वर्षीय अंजू उर्फ फातिमा, जुलाई से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रह रही है। पाकिस्तानी मीडिया ने खबर दी थी कि अंजू ने इस्लाम धर्म अपना लिया है और अपने फेसबुक मित्र नसरुल्लाह से शादी कर ली है।

    मानसिक रूप से परेशान हैं अंजू

    समाचार एजेंसी PTI को फोन पर दिए इंटरव्यू में अंजू के पति नसरुल्लाह ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी 'मानसिक रूप से परेशान हैं और अपने बच्चों को बुरी तरह याद कर रही हैं।' नसरुल्ला ने आगे कहा कि अंजू मानसिक रूप से परेशान है और अपने बच्चों को बुरी तरह याद कर रही है और उसके पास वापस जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

    अंजू के पति नसरुल्लाह ने अंजू के मानसिक स्वास्थ्य के लिए चिंता व्यक्त की और कहा कि उनका भारत लौटना बेहतर होगा। बता दें कि अंजू के दो बच्चे हैं, एक 15 साल की बेटी और एक छह साल का बेटा। नसरुल्लाह ने बताया कि पाकिस्तान में आवश्यक दस्तावेजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंजू भारत लौट आएंगी। उसने यह भी कहा कि अगर उसे वीजा मिल जाए तो वह अंजू के साथ भारत आ सकता है। 

    यह भी पढ़े: Madrid: स्पेन के मैड्रिड में लाइव कवरेज के दौरान महिला रिपोर्टर के साथ छेड़छाड़... गलत हरकतें कैमरे में कैद

    पहले से थी शादीशुदा, प्यार हुआ और चली गई पाकिस्तान

    अंजू राजस्थान के भिवाड़ी जिले की निवासी थी और वह पहले से ही शादीशुदा थी। 2019 में अंजू की फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के नसरुल्लाह से दोस्ती हुई और धीरे-धीरे ये प्यार में तब्दील हो गई। वह जुलाई में नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत तक चली गई और अभी वहीं रह रही है।

    खबरें और भी

    अंजू ने अपने पति अरविंद को बताया था कि वह कुछ दिनों के लिए जयपुर जा रही है। हालांकि, बाद में उनके पति को मीडिया के जरिए पता चला कि वह सीमा पार पाकिस्तान चली गई हैं। 

    यह भी पढ़े: China अपनी हरकतों से नहीं आ रहा बाज, ताइवान का दावा- हाल के दिनों में 103 चीनी लड़ाकू विमानों को देखा गया