विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Iran-Pak Tension: ईरान और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर, दोनों तरफ से हमले में मारे गए कई लोग; चीन ने रखा मध्यस्थता का प्रस्ताव

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Thu, 18 Jan 2024 09:56 PM (IST)

ईरान के अप्रत्याशित हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के सीमा से 48 किलोमीटर दूर ईरानी इलाके में पलटवार किया। ...और पढ़ें

पाक ने चार बच्चों व तीन महिलाओं समेत नौ निर्दोष मारे: ईरान। फोटोः रायटर।
पाक ने चार बच्चों व तीन महिलाओं समेत नौ निर्दोष मारे: ईरान। फोटोः रायटर।

HighLights

  1. ईरान में पाकिस्तान का पलटवार, तनाव चरम पर
  2. आतंकी ठिकाने पर ईरानी हमले का 30 घंटे में दिया जवाब

रायटर, इस्लामाबाद। ईरान के अप्रत्याशित हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के सीमा से 48 किलोमीटर दूर ईरानी इलाके में पलटवार किया। पाकिस्तान ने कहा है कि राकेट और किलर ड्रोन के जरिये उसने बलूच आतंकियों के ठिकाने पर हमला किया है। ये बलूच आतंकी लंबे समय से पाकिस्तान के भीतर हिंसा फैला रहे थे, जबकि ईरान ने कहा है कि सिस्तान-बलूचिस्तान के गांव पर हुए पाकिस्तानी हमले में नौ लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में चार बच्चे, तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं।

विदेश के रहने वाले हैं मारे गए नागरिकः गृह मंत्री

ईरान के गृह मंत्री अहमद वाहिदी ने मारे गए लोगों को विदेशी नागरिक बताया है। करीब 30 घंटे के भीतर ईरान और पाकिस्तान के द्वारा एक-दूसरे के ठिकानों पर किए हमलों से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। चीन ने दोनों मित्र देशों के बीच तनाव को खत्म करने के लिए मध्यस्थता का प्रस्ताव रखा है। मंगलवार देर रात आतंकी संगठन जैश अल अद्ल के ठिकाने पर ईरानी हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के ईरान के सीमावर्ती इलाके पर हवाई हमला किया।

यह भी पढ़ेंः Russia-Ukraine war: 'रूस को धमकी देना बंद करे अमेरिका', रूसी विदेश मंत्री ने पश्चिम को भी दी चेतावनी

ईरान में की गई कार्रवाई में मारे गए कई आतंकीः पाकिस्तान

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि खुफिया सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कई आतंकी मारे गए हैं। पाकिस्तान ने यह कार्रवाई आत्मरक्षा और अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर की है। पाकिस्तानी सेना के बयान में कहा गया है कि लक्ष्य भेदने वाली कार्रवाई में ईरान में स्थित बलूच लिबरेशन फ्रंट और उसके सहयोगी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

हाई अलर्ट पर हैं पाकिस्तानी सुरक्षा बल

एक उच्चपदस्थ पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी ने बताया है कि देश के सुरक्षा बल इस समय हाई अलर्ट पर हैं। ईरान ने अगर कोई पाकिस्तान विरोधी हरकत की तो उसका पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा। ईरान के साथ संबंधों में पैदा तनाव के बीच पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकर विश्व आर्थिक मंच, दावोस का अपना दौरा बीच में ही खत्म कर वापस इस्लामाबाद लौट आए हैं।

यह भी पढ़ेंः Iran-Pak Tension: क्या एक और जंग की हुई शुरुआत? पाकिस्तान-ईरान की एयर स्ट्राइक पर भारत और चीन किसके साथ

ईरान ने की पाकिस्तानी हमले की कड़ी निंदा

ईरान ने निर्दोष लोगों के मारे जाने की जानकारी देते हुए पाकिस्तानी हमले की कड़ी निंदा की है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने तेहरान में स्थित पाकिस्तान दूतावास के चार्ज डी अफेयर्स को तलब कर पाकिस्तानी हमले पर कड़ा विरोध जताया है और निर्दोष लोगों पर हमले का कारण पूछा है।

पाकिस्तान ने तेहरान से अपने राजदूत को बुलाया वापस

उल्लेखनीय है कि ईरानी हमले के बाद बुधवार को पाकिस्तान ने विरोध स्वरूप तेहरान से अपने राजदूत को बुला लिया था। दोनों ओर के हमलों में निशाना बने तीनों संगठन बलूचों के हैं जो पाकिस्तानी बलूचिस्तान और ईरानी सिस्तान प्रांत की आजादी के लिए दोनों देशों की सरकारों से लड़ रहे हैं। लेकिन ईरान का निशाना बने जैश अल अद्ल का बाकी के दो बलूच संगठनों से कोई संबंध है, यह अभी निश्चित नहीं हो सका है।

ईरान के साथ संबंधों में आए तनाव का असर पाकिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। गुरुवार को पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय बांड्स 1.3 प्रतिशत तक गिरे लेकिन कुछ घंटों बाद उन्होंने नुकसान की भरपाई कर ली।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।