विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan Iran Conflict: 'आतंकियों को है तीसरे देश का समर्थन', इस्लामाबाद पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान

Published: Mon, 29 Jan 2024 10:15 PM (GMT+05:30)

पाकिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अब्दुल्लाहियान ने किसी देश का नाम ...और पढ़ें

ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने पाकिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री से बातचीत की।(फोटो सोर्स: जागरण)
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने पाकिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री से बातचीत की।(फोटो सोर्स: जागरण)

पीटीआई, इस्लामाबाद। तालिबान शासित अफगानिस्तान की ओर परोक्ष रूप से इशारा करते हुए ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने सोमवार को कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि पाकिस्तान और ईरान के सीमावर्ती क्षेत्रों में मौजूद आतंकवादियों को तीसरे देशों का समर्थन प्राप्त है।

कुछ दिन पहले दोनों पड़ोसी देशों ने एक दूसरे के यहां आतंकी ठिकानों पर सैन्य हमला किया था। अब्दुल्लाहियान इस महीने के शुरू में किए गए मिसाइल हमले के बाद दोनों देशों के बीच उत्पन्न तनाव को दूर करने के लिए रविवार देर रात पाकिस्तान पहुंचे।

दोनों देशों के बीच रिश्तों को बेहतर बनाने पर बनी सहमति

पाकिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अब्दुल्लाहियान ने किसी देश का नाम नहीं लेते हुए कहा कि ईरान और पाकिस्तान के साझा सीमावर्ती क्षेत्रों एवं उनके अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद आतंकियों को तीसरे देशों का नेतृत्व एवं समर्थन प्राप्त है।

जिलानी ने कहा कि पाकिस्तान और ईरान दोनों देश विदेश मंत्रियों के स्तर पर उच्च स्तरीय सकारात्मक प्रणाली की स्थापना पर सहमत हुए हैं। दोनों देश अपने क्षेत्रों में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए परस्पर सुरक्षा सहयोग करेंगे।

ईरान और पाकिस्तान के बीच टला सशस्त्र संघर्ष

अब्दुल्लाहियान की यह यात्रा ऐसे समय हुई है जब ईरान और पाकिस्तान के बीच सशस्त्र संघर्ष होते-होते रह गया। ईरान ने पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र पंजगुर में आतंकियों के कथित ठिकानों पर एकतरफा हमला किया। उसके बाद पाकिस्तान ने भी ऐसी ही कार्रवाई की। लेकिन उसके बाद ईरान ने दोबारा ऐसा नहीं किया और स्थिति संभल गई।

यह भी पढ़ें: Princess Kate: सर्जरी के बाद घर वापस लौटीं प्रिंसेस केट मिडलटन, केंसिंग्टन पैलेस ने बयान देकर बिमारी के बारे में...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।