विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

mpox virus: पाकिस्तान तक पहुंचा एमपॉक्स वायरस, भारत को रहना होगा सतर्क

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Fri, 16 Aug 2024 12:36 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2024 12:54 PM (IST)

Monkeypox Virus पाकिस्तान में एमपॉक्स के तीन मामले सामने आए हैं। उत्तरी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार ...और पढ़ें

पाकिस्तान में मंकीपॉक्स के तीन मामले सामने आए हैं।(फोटो सोर्स: जागरण)
पाकिस्तान में मंकीपॉक्स के तीन मामले सामने आए हैं।(फोटो सोर्स: जागरण)

रॉयटर्स, पेशावर। एमपॉक्स (mpox virus) से संक्रमित लोगों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। एमपॉक्स संक्रमण खतरनाक दर से फैल रहा है। इस संक्रमण से भारत को भी सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि पाकिस्तान में एमपॉक्स वायरस से पीड़ित तीन मरीजों का पता चला है।

उत्तरी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान में एमपॉक्स वायरस से पीड़ित तीन मरीजों का पता लगा है। विभाग ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात से आने पर मरीजों में वायरल संक्रमण का पता चला।

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वायरस को  सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। पाकिस्तान में पहले भी एमपॉक्स, जिसे मंकीपॉक्स भी कहा जाता है, के मामले सामने आए हैं।

वेरिएंट का अब तक नहीं चला है पता

बता दें कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि तीनों मरीजों में कौन सा वेरिएंट पाया गया है। खैबर पख्तूनख्वा के स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक सलीम खान ने कहा, दो मरीजों में एमपॉक्स होने की पुष्टि हुई है। तीसरे मरीज के नमूने पुष्टि के लिए राजधानी इस्लामाबाद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान को भेजे गए थे।

उन्होंने कहा, तीनों मरीजों को अलग रखा जा रहा है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने एमपॉक्स के एक संदिग्ध मामले का पता लगाया है। वैश्विक स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को स्वीडन में एमपॉक्स वायरस के एक नए प्रकार के संक्रमण की पुष्टि की।  

अफ्रीका में पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित

अफ्रीका के शीर्ष सार्वजनिक स्वास्थ्य निकाय ने मंगलवार को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है। बता दें कि एमपॉक्स निकट संपर्क के जरिए फैलता है। इसमें फ्लू जैसे लक्षण होते है, लेकिन अधिकांश मामले  जानलेवा भी हो सकते है।

यह भी पढ़ें: Monkey Pox: WHO ने एमपॉक्स को फिर घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, अफ्रीका के बाहर स्वीडन में मिला पहला केस