विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: 'तुम जानते नहीं मेरा बाप कौन है', कार से पिता-बेटी को कुचला फिर मुस्कुराई पाकिस्तानी महिला; भीड़ को दी धमकी

Published: Wed, 28 Aug 2024 04:09 PM (IST)

पाकिस्तान में 19 अगस्त को नताशा की कार से करसाज रोड पर एक मोटकसाइकिल और एक खड़ी कार सहित कई ...और पढ़ें

कार से पिता-बेटी को कुचला फिर मुस्कुराई पाकिस्तानी महिला (Image: ANI)
कार से पिता-बेटी को कुचला फिर मुस्कुराई पाकिस्तानी महिला (Image: ANI)

HighLights

  1. 19 अगस्त को पाकिस्तान के करसाज रोड में हुआ था सड़क हादसा
  2. जाने-माने व्यवसायी दानिश इकबाल की पत्नी है नताशा दानिश

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। Karsaz Car Accident: एक पाकिस्तानी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक कैमरे की तरफ मुस्कुराती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों का महिला की तरफ गुस्सा फूटा। दरअसल, इस महिला का नाम नताशा दानिश है। ये जाने-माने व्यवसायी दानिश इकबाल की पत्नी है।

19 अगस्त को हुआ सड़क हादसा

19 अगस्त को नताशा की कार टोयोटा लैंड क्रूजर से करसाज रोड पर एक मोटकसाइकिल और एक खड़ी कार सहित कई वाहनों से जोरदार टक्कर हो गई थी। इस हादसे में पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं,  कम से कम चार अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। एमएम न्यूज के अनुसार, उनके परिवार ने बताया कि पीड़ितों में से एक अब वेंटिलेटर पर है।

वीडियो में नताशा की हरकत हुई कैद

हालांकि, दुर्घटना के बाद नताशा का व्यवहार और भी ज्यादा चौंकाने वाला था, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कैद किया गया है। एक्स पर शेयर किए गए फुटेज में नताशा को गुस्साई भीड़ से घिरा हुआ दिखाया गया है, जो मुस्कुरा रही है और अपने परिवार के प्रभाव के बारे में शेखी बघार रही है। वह भीड़ से यह भी कह रहा कि 'तुम मेरे बाप को नहीं जानते।'

इस कार दुर्घटना के बाद नताशा दानिश ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए अदालत में पेश होने से परहेज किया। उनके वकील आमिर मंसूब ने दावा किया है कि नताशा का मानसिक स्वास्थ्य 'स्थिर नहीं है' और उनका इलाज जिन्ना अस्पताल में चल रहा है।

मानसिक स्थिति बिल्कुल ठीक

हालांकि, अस्पताल के रिकॉर्ड ने इस दावे का खंडन किया और बताया कि नताशा बिल्कुल स्वस्थ है। नताशा के इस वायरल वीडियो को देखने के बाद पाकिस्तानियों का गुस्सा फूटा है। सब महिला को ऑनलाइन लताड़ रहे है और वीडियो रिपोस्ट कर अपशब्द बोल रहे है।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में अब कट्टरपंथियों को खुली छूट! हसीना के जाते ही जमात-ए-इस्लामी पर लगा बैन हटा

यह भी पढ़ें:  इजरायल ने वेस्ट बैंक में आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए शुरू किया नया अभियान, अब तक 40476 फलस्तीनियों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।