Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कौन होगा पाकिस्‍तान का नया सेना प्रमुख, सरकार को मिली सीनियर जनरल के नामों की लिस्‍ट

    By Jagran NewsEdited By: Monika Minal
    Updated: Wed, 23 Nov 2022 01:01 PM (IST)

    प्रधानमंत्री कार्यालय (Prime Ministers Office PMO) ने ट्विटर पर विस्‍तृत बयान जारी किया। इसमें बताया कि रक्षा मंत्रालय से नए चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ (new ...और पढ़ें

    नए आर्मी चीफ के लिए पाकिस्‍तान सरकार को मिली सीनियर जनरल के नामों की लिस्‍ट
    नए आर्मी चीफ के लिए पाकिस्‍तान सरकार को मिली सीनियर जनरल के नामों की लिस्‍ट

     इस्‍लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्‍तान के नए सेना प्रमुख की नियुक्‍त‍ि पर मंडरा रहे अनिश्चि‍तता के बादल बुधवार को छंटना शुरू हो गया है।  दरअसल सरकार की ओर से ऐलान किया गया है क‍ि रिटायर हो रहे  जनरल कमर जावेद बाजवा (General Qamar Javed Bajwa) के बाद इस पद के लिए उम्‍मीदवारों की एक लिस्‍ट प्राप्‍त हुई है। इसमें सीनियर जनरल के कई नाम हैं। 61 वर्षीय बाजवा 29 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। उनके कार्यकाल में 3 साल का विस्‍तार दिया गया था।

    प्रधानमंत्री कार्यालय (Prime Minister's Office, PMO) ने ट्विटर पर विस्‍तृत बयान जारी किया। इसमें बताया कि रक्षा मंत्रालय से नए चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ (new Chief of Army Staff, COAS) और CJCSC (Chairman Joint Chief of Staff Committee) की नियुक्‍त‍ि के लिए समरी प्राप्‍त हुई है।

    प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल में ही लंदन का दौरा किया। वहां उन्‍होंने इसी मामले पर अपने भाई और पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से सलाह मशविरा किया। विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने शनिवार को राष्‍ट्रपति अल्‍वी को सुझाव दिया था कि आर्मी चीफ की नियुक्‍ति में किसी तरह की अव्‍यवस्‍था नहीं होनी चाहिए।

    बयान के अनुसार,'इस पद की नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री फैसला लेंगे।' सेना ने पुष्‍ट‍ि किया है कि इसने नियुक्ति के लिए 6 टॉप लेफ्टिनेंट जनरलों के नाम भेजे हैं। हालांकि बयान में इन नामों का जिक्र नहीं किया किया गया। लेकिन बताया जा रहा है क‍ि 6 नामों में Lt जनरल आसिम मुनिर (currently Quarter Master General), Lt जनरल साहिर शमशाद मिर्जा (Commander 10 Corps), Lt जनरल अजहर अब्‍बास (Chief of General Staff), Ltजनरल महमूद (National Defence University Presi­dent), Lt जनरल फैज हामिद (Commander Baha­walpur Corps), और Lt जनरल मोहम्‍मद आमिर (Com­mander Gujranwala Corps)शामिल हैं। 29 नवंबर से पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को COAS और CJCSC के लिए इनमें से दो का चुनाव प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ करेंगे। प्रधानमंत्री शरीफ की ओर से राष्‍ट्रपति आरिफ अल्‍वी को समरी भेजा जाएगा, वही नियुक्तियों का नोटिफि‍केशन देंगे।

    खबरें और भी

    पाकिस्‍तान सेना प्रमुख जनरल बाजवा की अकूत संपत्ति बन सकती है भविष्‍य में चुनावी मुद्दा

    Pakistan Army: पाक में नए सेना प्रमुख के लिए कौन से नाम सबसे आगे, क्‍या है इनका भारतीय सुरक्षा से लिंक