विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तानी सैनिकों पर हमले में 100 किलो विस्फोटक का किया गया इस्तेमाल, टीजेपी ने जारी किया दो मिनट का वीडियो

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Wed, 13 Dec 2023 10:59 PM (GMT+05:30)

पाकिस्तान में सैनिकों पर मंगलवार को किए गए हमले में 100 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ...और पढ़ें

पाकिस्तानी सैनिकों पर हमले में 100 किलो विस्फोटक का किया गया इस्तेमाल (Image: Representative)
पाकिस्तानी सैनिकों पर हमले में 100 किलो विस्फोटक का किया गया इस्तेमाल (Image: Representative)

पीटीआई, पेशावर। पाकिस्तान में सैनिकों पर मंगलवार को किए गए हमले में 100 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) के एसपी आसिफ महमूद ने यह जानकारी दी है। इस हमले में 23 सैनिक मारे गए थे, जबकि 30 घायल हुए थे। खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर हाजी गुलाम अली और कार्यवाहक मुख्यमंत्री अरशद हुसैन ने जिले का दौरा कर कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल का दौरा कर घायलों का हाल भी जाना।

तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) से जुड़े छह आतंकवादियों ने मंगलवार को खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान के डेरा इस्माइल खान में सुरक्षा चौकी में विस्फोटक से भरे ट्रक से हमला बोल दिया था। इससे इमारत ढह गई थी, जिसके कारण कई सैनिक हताहत हुए थे। सेना की ओर से कहा गया कि सभी आतंकवादी मारे गए। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

टीजेपी ने जारी किया वीडियो

टीजेपी ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दो मिनट का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें आतंकवादियों को थर्मल स्कोप से सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाते दिखाया गया था। हालांकि, सुरक्षा अधिकारियों ने दावा किया कि वीडियो प्रामाणिक नहीं है। वहीं, पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठनों के खिलाफ अफगान सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

काबुल में अंतरिम अफगान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि वह हमले की जांच करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हुए हमले से स्तब्ध हैं। हालांकि, मुजाहिद ने यह भी कहा कि हर मुद्दे के लिए अफगानिस्तान को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए और पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Pakistan: नवाज शरीफ की पार्टी और जेयूआइ-एफ मिलकर लड़ेंगी चुनाव, इमरान खान ने सलाखों के पीछे से कार्यकर्ताओं का बढ़ाया प्रोत्साहन

यह भी पढ़ें: अनुच्छेद-370 बना इतिहास तो पाकिस्तान में मची खलबली, जेल में बंद इमरान खान बोले- अब और जटिल होगा कश्मीर का मुद्दा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।