पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 3 लैंडमाइन धमाके, 9 लोग घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में तीन अलग-अलग लैंडमाइन धमाकों में 9 लोग घायल हो गए।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 3 लैंडमाइन धमाके। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
HighLights
खैबर पख्तूनख्वा में तीन लैंडमाइन धमाकों से 9 घायल।
पुलिस ने बिना फटे बमों की मौजूदगी पर चिंता जताई।
स्थानीय लोगों ने माइंस हटाने के लिए अभियान की मांग की।
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में लैंडमाइन के तीन अलग-अलग धमाकों में 9 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, ये तीनों धमाके रविवार को कुर्रम के दूर-दराज इलाके डंडार सहारा में हुए।
पहली घटना में, हामिद हुसैन नाम के एक मजदूर के दोनों पैर धमाके में उड़ गए। बाद में शाम को उसी इलाके में लैंडमाइन के अलग-अलग धमाकों में दो और लोग घायल हो गए। तीसरी घटना में 6 लोग घायल हुए।
लैंडमाइन की मौजूदगी को लेकर गंभीर चिंता- पुलिस
पुलिस ने कहा कि इन घटनाओं ने इलाकों में बिना फटे बमों और लैंडमाइन की मौजूदगी को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। पिछले एक हफ्ते के दौरान कुर्रम के अलग-अलग हिस्सों में लैंडमाइन धमाकों और मोर्टार शेल से जुड़ी कई घटनाएं भी सामने आई हैं।
स्थानीय लोगों ने अभियान चलाकर माइंस हटाने को कहा
ताजा घटनाओं से स्थानीय लोगों में काफी चिंता है। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि वे आबादी वाले इलाकों से लैंडमाइन और बिना फटे बमों की पहचान करके और उन्हें हटाने के लिए तुरंत आभियान चलाएं, ताकि आगे और लोगों की जान न जाए।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, जरदारी के '3-4% हिंदू' वाले बयान पर कसा तंज

