Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'इस्लाम में उग्रवाद की कोई जगह नहीं', पाक सेना प्रमुख बोले- नहीं दी जा सकती कानून को हाथ में लेने की इजाजत

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 04:41 AM (GMT+05:30)

    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने सोमवार को इस्लाम को शांति का धर्म बताते हुए कहा कि इसमें असहिष्णुता और उग्रवाद के लिए कोई जगह नहीं है। उन् ...और पढ़ें

    जनरल असीम मुनीर ने इस्लाम को बताया शांतिप्रिय धर्म। फाइल फोटो।
    जनरल असीम मुनीर ने इस्लाम को बताया शांतिप्रिय धर्म। फाइल फोटो।

    HighLights

    1. इस्लाम शांतिप्रिय धर्मः पाक सेना प्रमुख
    2. जनरल असीम मुनीर ने की ईसाई समुदाय की सराहना

    इस्लामाबाद, पीटीआई। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने सोमवार को इस्लाम को शांति का धर्म बताते हुए कहा कि इसमें असहिष्णुता और उग्रवाद के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में किसी को भी कानून को अपने हाथों में लेने की कोई भी इजाजत नहीं दी जा सकती है। उन्होने पाकिस्तान के राष्ट्रीय विकास में ईसाई समुदाय के योगदान की भी सराहना की।

    ईसाई समुदाय के योगदान को सराहा

    सेना प्रमुख ने यह टिप्पणी पाकिस्तान के चर्च और रायविंड के बिशप के साथ ईसाई समुदाय के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने ईसाई समुदाय को पाकिस्तान के विकास और मातृभूमि की रक्षा में उनकी योगदान की भी सराहना की। मालूम हो कि सेना प्रमुख की यह टिप्पणी उस समय आई है, जब देश में ईशनिंदा के आरोप में चर्चों पर लगातार हमला कर उन्हें तोडा जा रहा है। हाल ही में पाकिस्तान में 22 चर्चों में तोड़फोड़ कर दी गई थी।

    इस्लाम शांतिप्रिय देशः मुनीर

    उन्होंने इस दौरान कहा कि इस्लाम शांतिप्रिय धर्म है और इसमें असहिष्णुता और उग्रवाद के लिए कोई जगह नहीं है। सभ्य समाज में किसी को भी कानून को अपने हाथों में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। लोगों के लिए सच, आधा सच, झूठ, गलत सूचना और दुष्प्रचार के बीच के अंतर को समझना जरूरी है।

    यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान के पत्रकार इमरान रियाज खान लौटे अपने घर, पूर्व पीएम इमरान खान पर पुलिस कार्रवाई के बाद से थे लापता

    आपसी सद्भाव पर दिया जोर

    इस दौरान उन्होंने ईसाई समुदाय के प्रति गहरा सम्मान जताते हुए एकजुट और प्रगतिशील पाकिस्तान के लिए समाज में अधिक अंतर-धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    यह भी पढे़ंः   बदहाल पाकिस्तान के और बिगड़े हालात, अर्थव्यवस्था पर छाया संकट; विश्व बैंक ने दी यह चेतावनी

    खबरें और भी