Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पाकिस्तान सैन्य प्रमुख की तालिबान को चेतावनी,आतंकवादियों को शरण देना बंद नहीं किया तो मिलेगा करारा जवाब

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Sat, 15 Jul 2023 05:00 AM (GMT+05:30)

    पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख ने शुक्रवार को अफगान तालिबान को चेतावनी दी यदि वे अफगानिस्तान से सीमा पार हमलों की साजिश रचने वाले आतंकवादियों को शरण देना ब ...और पढ़ें

    पाकिस्तान सैन्य प्रमुख की तालिबान को चेतावनी,आतंकवादियों को शरण देना बंद
    पाकिस्तान सैन्य प्रमुख की तालिबान को चेतावनी,आतंकवादियों को शरण देना बंद

    इस्लामाबाद, एपी। पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख ने शुक्रवार को अफगान तालिबान को चेतावनी दी यदि वे अफगानिस्तान से सीमा पार हमलों की साजिश रचने वाले आतंकवादियों को शरण देना बंद नहीं करता है तो उनकी सेना प्रभावी प्रतिक्रिया देगी।

    सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर का यह बयान देश के दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में इस सप्ताह दो आतंकी हमलों में 12 सैनिकों की मौत के बाद आया। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में शुक्रवार को सेना की बैठक के दौरान मुनीर ने मृत सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    बुधवार को हुए हमलों के दौरान फोर्स की जवाबी फाय¨रग में सात आतंकी भी मारे गए थे। आतंकी संगठन तहरीर-ए-जेहाद पाकिस्तान ने बुधवार को हुए हमलों में से एक की जिम्मेदारी ली। झोब जिले में हुए हमले में नौ सैनिकों की मौत हो गई थी।

    यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सुई जिले में हुए दूसरे हमले के पीछे कौन था? पाकिस्तानी जनरल की टिप्पणी पर काबुल में तालिबान द्वारा संचालित सरकार ने कोई तत्कालिक प्रतिक्रिया नही दी। अफगान तालिबान का सहयोगी अलग आतंकी संगठन पाकिस्तानी तालिबान, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट समेत स्थानीय बलूच अलगाववादी बलूचिस्तान में मौजूद हैं।