विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान बम धमाका, छह लोगों की मौत; कई घायल

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Updated: Fri, 28 Feb 2025 04:05 PM (IST)

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में एक मदरसे में आत्मघाती हमले को अंजाम दिया गया। विस्फोट मदरसे के मुख्य हॉल में शुक्रवार की नमाज के ...और पढ़ें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक मदरसे में बम धमाका हुआ।(फोटो सोर्स: @ghazanfarabbass/X)
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक मदरसे में बम धमाका हुआ।(फोटो सोर्स: @ghazanfarabbass/X)

रॉयटर्स, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में एक मदरसे (जामिया हक्कानिया मदरसा) में शुक्रवार को बम ब्लास्ट हो गया। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इस ब्लास्ट में मदरसे के प्रमुख भी घायल हो गए हैं। यह मदरसा प्रांत के नौशेरा इलाके में स्थित है।

आत्मघाती हमले का शक 

विस्फोट मदरसे के मुख्य हॉल में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ, जिसके बाद अधिकारियों ने नौशेरा में आपातकाल की घोषणा कर दी। शुरुआत जांच के अनुसार, ये एक आत्मघाती हमला था।

मदरसे की स्थापना सितंबर 1947 में इस्लामिक विद्वान मौलाना अब्दुल हक हक्कानी ने की थी। पिछले महीने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सड़क किनारे एक बम ब्लास्ट हो गया था। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

कायरतापूर्ण और जघन्य अपराध: शहबाज शरीफ

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा, "आतंकवाद के ऐसे कायराना और जघन्य कृत्य आतंकवाद के खिलाफ हमारे संकल्प को कमजोर नहीं कर सकते।" (हम) देश से आतंकवाद के सभी रूपों को पूरी तरह से मिटाने के लिए दृढ़ हैं।"

आंतरिक मंत्रालय के एक्स पर पोस्ट के अनुसार, पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने भी विस्फोट की निंदा की, गहरा दुख और खेद व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: 'आतंकी घुसपैठ बंद करो वरना...', बॉर्डर पर तनाव के बीच भारत की पाकिस्तान को वॉर्निंग