पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बस-डंपर की भिड़ंत, 8 लोगों की मौत और 29 घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक यात्री बस और डंपर की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से ...और पढ़ें

खैबर पख्तूनख्वा में बस और डंपर की टक्कर।
HighLights
खैबर पख्तूनख्वा में बस और डंपर की टक्कर।
हादसे में 8 लोगों की मौत, 29 घायल।
घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल।
डिजिटल डेस्क, पेशेवर। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा में एक यात्री बस और डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में एक कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई वहीं 29 लोग घायल हो गए।
घायलों का इलाज जारी
ये गंभीर हादसा एबटाबाद मोटरवे पर हुआ। हादसे में मारे गए लोगों के शवों और घायलों को अयूब टीचिंग अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के प्रवक्ता के अनुसार आपातकालीन विभाग में सात शव और 30 घायल लोग गए थे।
बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों में पांच बच्चे और छह महिलाएं शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि छह घायलों की हालत गंभीर है।
सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार