Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पाकिस्तान में एमपॉक्स मरीज में नहीं मिला अफ्रीका में कहर बरपाने वाला स्ट्रेन, कांगो में ले चुका है 548 की जान

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 06:30 AM (IST)

    अफ्रीकी देश कांगो में कहर बरपाने वाला एमपॉक्स स्ट्रेन पाकिस्तान में नहीं मिला है। पाकिस्तान के मरीज पर अलग स्ट्रेन मिला है। कांगो में क्लेड 1बी स्ट्रे ...और पढ़ें

    mpox: पाकिस्तान में नहीं मिला एमपॉक्स का नया स्ट्रेन।
    mpox: पाकिस्तान में नहीं मिला एमपॉक्स का नया स्ट्रेन।

    HighLights

    1. कांगो में 16,000 मामले आ चुके है सामने।
    2. पिछले हफ्ते पाकिस्तान में मिला था मरीज।
    3. अब पूरी तरह से ठीक हो गया है पीड़ित।

    एएफपी, इस्लामाबाद। पड़ोसी देश पाकिस्तान तक एमपॉक्स (mpox) आ पहुंचा है। इस बीच भारत में सरकार ने निगरानी बढ़ा दी है। राहत की बात यह है कि पिछले हफ्ते पाकिस्तान में मिला एमपॉक्स के केस में वह नया स्ट्रेन नहीं मिला, जो अफ्रीका में तेजी से फैल रहा है।

    यह भी पढ़ें: देश में अभी तक एमपॉक्स का एक भी केस नहीं, बड़े पैमाने पर फैलने का खतरा नहीं; PM मोदी कर रहे निगरानी

    खड़ी देश से लौटा था पीड़ित

    पाकिस्तान में एमपॉक्स से पीड़ित यह 34 वर्षीय व्यक्ति कुछ दिन पहले खड़ी देश से लौटा था। हालांकि अब वह पूरी तरह से ठीक हो गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्ट्रेन की जांच भी की।

    मरीज में मिला क्लेड 2बी स्ट्रेन

    पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मरीज में क्लेड 2बी स्ट्रेन मिला है। वहीं अफ्रीकी देश कांगो में क्लेड 1बी स्ट्रेन ने कहर बरपा रखा है। राहत की बात यह है कि अभी तक पाकिस्तान में क्लेड 1बी का कोई मामला सामने नहीं आया है।

    कांगो में 548 की मौत

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पिछले हफ्ते अफ्रीका में नए क्लेड 1बी स्ट्रेन के तेजी से फैलने से अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। स्वीडन की स्वास्थ्य एजेंसी ने गुरुवार को कहा कि उसने क्लेड 1बी सब-क्लेड का एक मामला दर्ज किया है। यह अफ्रीका के बाहर मिला पहला मामला है। एमपॉक्स ने कांगो में कहर मचा रखा हैं। यहां अब तक 16,000 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 548 लोगों की जान जा चुकी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: भारत में तेजी से बढ़ रहा Mpox का खतरा, एयरपोर्ट और सीमा पर अलर्ट; 10 Points में पढ़ें पूरा मामला