Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pakistan: राजनाथ सिंह के 'घर में घुसकर मारेंगे' वाले बयान पर बौखलाया बदहाल पाकिस्तान, दी गीदड़भभकी

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sat, 06 Apr 2024 05:48 PM (IST)

    भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर में घुसकर मारने वाली टिप्पणी पर पाकिस्तान का रिएक्शन आया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने राजनाथ सिंह की भड़क ...और पढ़ें

    राजनाथ सिंह के 'घर में घुसकर मारेंगे' वाले बयान पर बौखलाया बदहाल पाकिस्तान (Image: ANI)
    राजनाथ सिंह के 'घर में घुसकर मारेंगे' वाले बयान पर बौखलाया बदहाल पाकिस्तान (Image: ANI)

    HighLights

    1. राजनाथ सिंह के 'घर में घुसकर मारने' वाली टिप्पणी पर आया पाकिस्तान का रिएक्शन
    2. पाकिस्तान ने कहा 'भारत को नहीं भूलना चाहिए 2019'
    3. एक रिपोर्ट में दावा '2020 से अब तक पाकिस्तान में भारत ने 20 आतंकियों तो मार गिराया'

    रायटर, काराची। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 'घर में घुसकर मारने' वाली टिप्पणी पर पाकिस्तान का रिएक्शन आया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने राजनाथ सिंह की 'भड़काऊ टिप्पणियों' की निंदा की और भारत को 2019 की घटना याद दिलाई।

    दरअसल, शुक्रवार को एक इंटरव्यू के दौरान राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि भारत की शांति भंग करने या नुकसान पहुंचाने वाले आतंकी अगर पाकिस्तान भी भाग गए तो भारत पड़ोसी देश में घुसकर उन्हें मारेगा। राजनाथ सिंह का यह बयान गार्जियन की रिपोर्ट के बाद आया है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 2020 से अब तक पाकिस्तान में भारत ने 20 आतंकियों तो मार गिराया है। भारत, पुलवामा हमले के बाद काफी आक्रमक हो गया था।

    क्या बोला पाकिस्तान?

    राजनाथ सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा 'पाकिस्तान के अंदर मनमाने ढंग से आतंकवादी करार दिए गए नागरिकों की मारने की भारत की तैयारी स्पष्ट रूप से दोषी होने का कबूलनामा है।'

    पाकिस्तान किसी भी आक्रामकता के खिलाफ अपनी देश की रक्षा करने के लिए तैयार है। 2019 में हमने भारत के घुसपैठ का करारा जवाब दिया था। यह भारत के खोखले दावों को उजागर करता है।' पाकिस्तान ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि उसके दो नागरिकों की हत्या में भारतीय एजेंटों के शामिल होने के विश्वसनीय सबूत हैं। हालांकि, भारत ने पाकिस्तान के इस आरोप को  झूठा और दुर्भावनापूर्ण प्रचार करार दिया था। 

    खबरें और भी

    2019 से भारत-पाक के रिश्ते में तनाव

    बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध 2019 से ही खराब चल रहे है। कश्मीर में भारतीय सैन्य काफिले पर आत्मघाती बम विस्फोट में पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों का पता चला था। इस आतंकी हमले में भारत के 40 सैनिक शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद ' ने ली थी।

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में चीनी कामगारों के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त करने का आदेश, आतंकी हमले में मारे गए थे पांच नागरिक

    यह भी पढ़ें: Pakistan Earthquake: अमेरिका, जापान के बाद अब पाकिस्तान में लगे भूकंप के झटके; रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता