Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pakistan Politics: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी गिरफ्तार, इमरान खान के हैं करीबी

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 03:05 AM (IST)

    पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को पुलिस ने शनिवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। कुरैशी को किस आरोप में गिरफ्तार किया गया है इसक ...और पढ़ें

    Pakistan Politics: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी गिरफ्तार (फाइल फोटो)
    Pakistan Politics: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी गिरफ्तार (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. इमरान खान के एक और करीबी पर कसा शिकंजा।
    2. पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी गिरफ्तार।
    3. पहले भी हो चुकी है शाह महमूद कुरैशी की गिरफ्तारी।

    इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को पुलिस ने शनिवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि शाह महमूद कुरैशी भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी हैं।

    गिरफ्तारी के बाद मुख्यालय लेकर गई एफआईए

    पाकिस्तान तहरीक-ए-पाकिस्तान (पीटीआई) पार्टी के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी (67) की गिरफ्तारी के बाद संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) उन्हें अपने मुख्यालय लेकर आई।

    कुरैशी को किस आरोप में गिरफ्तार किया गया है, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। लेकिन मौजूदा समय में एफआईए जेल में बंद पीटीआई प्रमुख इमरान खान से गायब हुए कूटनीतिक दस्तावेज के सिलसिले में पूछताछ कर रही है। इमरान खान लंबे समय से दावा कर रहे हैं कि उनके पास विदेशी साजिश के सबूत हैं, जिसके तहत उन्हें पिछले साल अप्रैल में प्रधानमंत्री पद से हटाया गया।

    पीटीआई ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करके कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी को फिर से गैर कानूनी तरीके से गिफ्तार किया गया है।

    क्या है मामला

    बता दें कि गोपनीय कूटनीतिक दस्तावेज का मामला जब सामने आया, तब कुरैशी विदेश मंत्री के पद पर आसीन थे। कथित साइफर (गोपनीय कूटनीतिक केबल) में दक्षिण और पश्चिमी एशियाई मामलों के सहायक अमेरिकी विदेश मंत्री डोनाल्ड लु और पाकिस्तानी राजदूत असद मजीद खान की पिछले साल हुई बातचीत सहित अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की बैठक का ब्योरा है।

    पीटीआई के महासचिव ने की गिरफ्तारी की पुष्टि

    पीटीआई के महासचिव उमर अयूब ने कुरैशी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके नेता को संवाददाता सम्मेलन के बाद घर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया। अयूब ने कहा कि उम्मीद थी कि फासीवादी पीडीएम (पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट) के जाने के साथ अराजक शासन का खत्मा होगा, लेकिन ऐसा लगता है कि कार्यवाहक सरकार पूर्ववर्ती फासीवादी सरकार का रिकॉर्ड तोड़ना चाहती है।

    खबरें और भी

    पहले भी हो चुकी है शाह महमूद कुरैशी की गिरफ्तारी

    इससे पहले शाह महमूद कुरैशी ने पार्टी में टूट की खबरों का खंडन किया था और समय से चुनाव की मांग की थी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि हाल में उन्होंने दूसरे देशों के राजदूत से मुलाकात की है। इससे पहले कुरैशी को 11 मई और छह जून को भी गिरफ्तार किया गया था।