Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pakistan: जेल में इमरान खान से मुलाकात करने पहुंचीं पत्नी बुशरा, दोनों के बीच आधे घंटे तक हुई बातचीत

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Fri, 11 Aug 2023 12:21 AM (IST)

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी उनसे जेल में मुलाकात कीं। इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने उनसे आधे घंटे तक मुलाकात की। इमरान खान त ...और पढ़ें

    तोशाखाना मामले में जेल में बंद हैं इमरान खान। (फाइल फोटो)
    तोशाखाना मामले में जेल में बंद हैं इमरान खान। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. इमरान खान से मिलीं उनकी पत्नी।
    2. 'कोर्ट का आदेश नहीं मान रहे जेल प्रशासन।'
    3. बुशरा बीबी भ्रष्टाचार मामले में आरोपी।

    लाहौर, पीटीआई। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने गुरुवार को अटक जेल में मुलाकात की। भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराए और गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री ने पहली बार पत्नी से मिले।

    इमरान खान से मिलीं उनकी पत्नी

    इमरान के वकील नईम हैदर पंजोठा ने एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो संदेश में कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 70 वर्षीय चेयरमैन और उनकी पत्नी के बीच आधे घंटे तक मुलाकात हुई।

    'कोर्ट का आदेश नहीं मान रहे जेल प्रशासन'

    वकील ने कहा है कि इमरान पूरी तरह स्वस्थ हैं, लेकिन उन्हें सी श्रेणी में रखा गया है। हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद कानूनी टीम को मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। हम शुक्रवार को हाई कोर्ट में यह मुद्दा उठाएंगे।

    बुशरा बीबी भ्रष्टाचार मामले में आरोपी

    बता दें कि इमरान की तीसरी पत्नी 48 वर्षीया बुशरा भी भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही हैं। इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने बुशरा को इमरान से मुलाकात की अनुमति दी थी।