Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pervez Musharraf Died: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 05 Feb 2023 11:51 AM (IST)

    Pervez Musharraf Died पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ (सेवानिवृत्त) का लंबी बीमारी के बाद दुबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। पूर् ...और पढ़ें

    पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन (फाइल फोटो)
    पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन (फाइल फोटो)

    इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ (सेवानिवृत्त) का लंबी बीमारी के बाद दुबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। पाकिस्तान मीडिया जियो न्यूज ने उनके निधन की जानकरी दी है।

    79 साल की उम्र में हुआ निधन

    पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से उनके निधन की जानकारी दी है। पूर्व राष्ट्रपति जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ का रविवार को दुबई के एक अस्पताल में 79 साल की उम्र में निधन हो गया है।

    दिल्ली में पैदा हुए थे परवेज मुशर्रफ

    पूर्व सैन्य शासक का दुबई के एक अमेरिकी अस्पताल में बीमारी का इलाज चल रहा था। बता दें कि परवेज मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त 1943 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था। उन्हें 19 अप्रैल 1961 को पाकिस्तान सैन्य अकादमी काकुल से कमीशन मिला था। परवेज मुशर्रफ को 1998 में जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया और सेना प्रमुख (सीओएएस) के रूप में पदभार संभाला था।

    पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने थे मुशर्रफ

    1999 में सफल सैन्य तख्तापलट के बाद परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने 1998 से 2001 तक पाकिस्तान की स्टाफ कमेटी (CJCSC) के 10वें अध्यक्ष और 1998 से 2007 तक 7वें शीर्ष जनरल के रूप में कार्य किया था।

    पिछले आठ सालों से दुबई में रह रहे थे मुशर्रफ

    रिपोर्ट के अनुसार, उनकी बीमारी की शिकायत के कारण उन्हें कुछ हफ्ते के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परवेज मुशर्रफ 2016 से दुबई में रह रहे थे और पिछले आठ साल से यूएई में इलाज करा रहे थे। स्थानीय मीडिया ने बताया कि इससे पहले मुशर्रफ ने बाकी का जीवन पाकिस्तान में बिताने की इच्छा व्यक्त की थी।

    खबरें और भी

    आखिर पाकिस्तान में क्यों ब्लॉक हुआ विकिपीडिया? इन प्लेटफॉर्म्स पर भी हो चुकी है कार्रवाई, जानें पूरा मामला

    Pakistan Boat Tragedy: पाकिस्तान में नौका दुर्घटना में मृतक छात्रों की संख्या बढ़कर 52 हुई