Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • world
  • pakistan
LIVE BLOG

Pakistan Election Results Live: चुनाव में धांधली का आरोप लगा PTI का आंदोलन शुरू, इमरान खान की पार्टी ने किया जीत का दावा

Pakistan Election Results 2024 Live News Updates पाकिस्तान के पूर्व पीएम खान की पार्टी के समर्थन वाले उम्मीदवारों को चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं। इसके बावजूद इमरान की पार्टी सरकार बनाती नहीं दिख रही है। वहीं, नवाज शरीफ की पार्टी कम सीटों के बाद भी सरकार बनाने का दावा कर रही है।

By Mahen KhannaSun, 11 Feb 2024 12:00 AM (IST)
News Article Hero Image

पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के परिणाम को लेकर जो तथ्य सामने आ रहे हैं उससे यह तो साफ है कि वहां की पूरी चुनाव प्रक्रिया पर कोई भरोसा नहीं कर सकता। चुनाव परिणाम के बाद की स्थिति क्या होती है इसका खुलासा शुक्रवार को देर रात या शनिवार को होने की संभावना है। लेकिन जो आसार बन रहे हैं उससे इस बात की संभावना है कि नवाज शरीफ की अगुवाई में ही एक मिली-जुली सरकार बनेगी। लेकिन एक कमजोर गठबंधन होने की वजह से सरकार की चाबी पाकिस्तान सेना के हाथ में ही होगी।

Pakistan Election Results 2024 Live Updates 
10 Feb 20249:51:48 PM
PTI ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया

इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने केंद्र के साथ-साथ पंजाब और खैबर-पख्तूनख्वा प्रांतों में सरकार बनाने का दावा करते हुए शनिवार को चुनाव आयोग से आधी रात तक पूरे नतीजे घोषित करने को कहा।

10 Feb 20248:48:43 PM
Pakistan Election: इमरान खान की पार्टी ने प्रदर्शन की दी चेतावनी

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने शनिवार को निर्वाचन आयोग से आधी रात तक आम चुनाव के पूरे नतीजे घोषित करने को कहा, अन्यथा उसे उन क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ेगा, जहां परिणाम अभी आने हैं। खान की पार्टी ने दावा किया कि वह केंद्र के साथ-साथ पंजाब और खैबर-पख्तूनख्वा प्रांतों में सरकार बनाएगी।

10 Feb 20247:13:41 PM
पीटीआई ने 170 सीटों पर जीत का किया दावा

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने दावा किया कि उसने 265 नेशनल असेंबली सीटों में से 170 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और मजलिस वहदत ई-मुस्लिमीन के साथ गठबंधन बनाने के लिए तैयार है। मालूम हो कि पीटीआई का यह बयान ऐसे समय आया है, जब देश में वोटों की गनती जारी है और पीटीआई समर्थित 100 निर्देलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

10 Feb 20245:41:58 PM
Pakistan Election: पाकिस्तान में गठबंधन सरकार को लेकर मंथन जारी

पाकिस्तान चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। इस बीच, पीएमएलएन प्रमुख नवाज शरीफ और आसिफ अली जरदारी ने जाति उमरा में मुलाकात की है। पीएमएलएन के एक नेता ने बताया कि दोनों नेताओं ने इस दौरान देश में गठबंधन की सरकार बनाने पर चर्चा की है।

10 Feb 20243:30:06 PM
Pakistan Election इमरान खान की पार्टी ने सरकार बनाने का किया दावा
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक वरिष्ठ सहयोगी ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव में अधिकतर सीटें जीतकर सरकार बनाने की कोशिश करेगी।
10 Feb 20242:47:02 PM
Pakistan Election Results इमरान खान को बड़ी राहत

पाकिस्तान के चुनावी परिणामों के बीच इमरान खान को बड़ी राहत मिली है। चुनावी नतीजों के बीच इमरान को आज 12 मामलों में जमानत मिल गई है।

10 Feb 20241:09:57 PM
Pakistan Election Results: वोटिंग खत्म होने के 40 घंटे बाद भी पाकिस्तान में नहीं पूरी हुई मतगणना

Pakistan Election Results पाकिस्तान में वोटिंग खत्म होने के 40 घंटे बाद भी फाइनल नतीजे नहीं आए हैं। अभी तक मतगणना जारी है।

10 Feb 202412:04:30 PM
Pakistan Election Results चुनाव राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता लाएगाः सेना प्रमुख
पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कहा कि मेरी इच्छा है कि चुनाव राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता लाए और ये शांति और समृद्धि का अग्रदूत साबित हो।
10 Feb 202411:13:37 AM
Pakistan Election Result: चुनावी नतीजों पर सेना प्रमुख का आया बयान

पाकिस्तान के चुनावी नतीजों पर वहां के सेना प्रमुख का बयान सामने आया है। सेना प्रमुख ने आम चुनावों के "सफलतापूर्वक समापन" पर पाकिस्तान की जनता और राजनीतिक उम्मीदवारों को बधाई दी है।

10 Feb 202410:25:51 AM
Pakistan Election 2024 पाक में अभी तक चुनाव परिणाम नहीं आए

पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने अभी तक अंतिम चुनाव परिणामों की घोषणा नहीं की है, लेकिन दोनों प्रमुख्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने आम चुनावों में जीत का दावा किया है।

जियो न्यूज के अनुसार, 266 में से 250 सीटों पर नतीजे आ गए हैं। अनौपचारिक परिणामों के अनुसार, ज्यादातर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवार 97 सीटों के साथ आगे चल रहे हैं।
10 Feb 20249:20:29 AM
Pakistan Election 2024 अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने की पाकिस्तान चुनाव की जांच की मांग
अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने पाकिस्तान में हुए मतदान के मद्देनजर शुक्रवार को अलग-अलग पाकिस्तान की चुनावी प्रक्रिया के बारे में चिंता व्यक्त की और धांधली के आरोपों की जांच की मांग की।
10 Feb 20248:53:04 AM
Pakistan Election 2024 इमरान समर्थित उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा सीटें

पाकिस्तान चुनाव में इमरान समर्थित उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा सीटें मिली है। इसके बावजूद नवाज शरीफ ने सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने बिलावल के साथ गठबंधन की सरकार बनाने की बात कही है।

9 Feb 20248:35:27 PM
नवाज शरीफ ने PML-N की जीत की घोषणा की

 पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने चुनावों में जीत का दावा किया है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा कि उनकी राजनीतिक पार्टी वोटिंग में सबसे बड़ी बनकर उभरी है और गठबंधन सरकार बनाने पर चर्चा करेगी। शरीफ ने यह नहीं बताया कि कि उनकी पार्टी ने कितनी सीटें जीती हैं । ताजा आंकड़े के मुताबिक नवाज शऱीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने 42 सीटें जीती हैं, जो सरकार बनाने का दावा करने के लिए आवश्यक 133 के आंकड़े से काफी कम है।

9 Feb 20247:26:37 PM
Pakistan Elections Result 2024: 136 सीटों के परिणाम जारी

पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, 235 में से 136 सीटों की गिनती हो गई है। इमरान खान समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवारों ने 49 सीटें जीत ली है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को 42 सीटें मिलीं, जबकि दिवंगत प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को 34 सीटें मिली हैं।

9 Feb 20245:14:46 PM
Pakistan Election 2024 पाकिस्तान में गठबंधन सरकार बनने की हलचल

पाकिस्तान में गठबंधन सरकार बनने की हलचल तेज हो गई है। चुनावी नतीजों में इमरान की पार्टी समर्थित उम्मीदवार वैसे तो सबसे आगे चल रही है, लेकिन उसे स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा। वहीं, नवाज शरीफ और बिलावल भुट्टो की पार्टी के मिलकर सरकार बनाने की अटकलें फिर तेज हो गई है।

9 Feb 20244:06:24 PM
Pakistan Election Result 2024: 'विजय भाषण' देने के लिए तैयार हैं नवाज शरीफ, पार्टी ने किया दावा
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने कहा कि उसके सुप्रीमो नवाज शरीफ आम चुनाव के अंतिम नतीजों के बाद "विजय भाषण" देने के लिए तैयार हैं और वह उनके संपर्क में हैं।
पाकिस्तान में हुए आम चुनाव धांधली के आरोपों, छिटपुट हिंसा और देशव्यापी मोबाइल फोन बंदी के कारण प्रभावित रहे हैं।
9 Feb 20243:56:18 PM
Pakistan General Election 2024: पाक चुनाव के नतीजों में देरी, अधिकारी परेशान
पाकिस्तान के चुनाव आयोग का बहुप्रचारित नया ऐप, जो अधिकारियों को चुनाव परिणामों को शीघ्रता से सारणीबद्ध करने और प्रसारित करने में मदद करने वाला था, उसे महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। अधिकारी चुनाव के नतीजे घोषित करने के लिए काफी धीमी गति से आगे बढ़ रहे थे। जिसके कारण धांधली तक के आरोप लगे हैं। 
9 Feb 20243:22:13 PM
Pakistan Election: चुनाव नतीजों को लेकर अनिश्चितता के कारण पाकिस्तान का शेयर बाजार डूबा
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में राजनीतिकअनिश्चितता के कारण शेयर बाजार डूब गया। चुनाव 2024 के नतीजों को लेकर अनिश्चितता के कारण बेंचमार्क केएसई-100 इंडेक्स शुक्रवार को 2,000 अंक से अधिक गिर गया। 
9 Feb 20242:09:10 PM
Pakistan Election 2024 मतगणना के दौरान खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में हिंसा, 9 की मौत
खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले और बलूचिस्तान के कई जिलों में गुरुवार को हुई हिंसक घटनाओं में कम से कम नौ लोगों की जान चली गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। 
डेरा इस्माइल खान में कुलाची पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक आईईडी विस्फोट के कारण पांच पुलिस कर्मी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।
9 Feb 20241:11:19 PM
Pakistan Election Result इशाक डार बोले- निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ बनाएंगे गठबंधन सरकार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के करीबी सहयोगी इशाक डार ने कहा कि उनकी पार्टी निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ गठबंधन सरकार बनाएगी।

9 Feb 20241:00:55 PM
Pakistan Election Result 2024: पाकिस्तान चुनाव में 101 सीटों पर 47 PTI समर्थित निर्दलीय आगे

पाकिस्तान चुनाव में इमरान खान को नवाज शरीफ की पार्टी के मुकाबले बड़ा फायदा होता दिख रहा है। 101 संसदीय सीटों पर जहां मतगणना चल रही है, वहां पीटीआई समर्थित 47 निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

9 Feb 202412:38:22 PM
Pakistan General Election 2024 हाफिज सईद का बेटा लाहौर से चुनाव हारा

आतंकी हाफिज सईद का बेटा लाहौर से चुनाव हार गया है। तल्हा को नवाज शरीफ ने हराया है।

9 Feb 202412:17:47 PM
Pakistan General Election 2024 नवाज शरीफ की पार्टी ने 51 में से 17 सीटें जीतीं
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) पार्टी 51 में से 17 सीटों पर जीत गई है।
9 Feb 202412:07:29 PM
Pakistan Election Result 2024 पाक चुनाव में इमरान खान की पार्टी ने किया जीत का दावा
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने आम चुनाव में जीत का दावा किया है। पार्टी ने इसी के साथ आरोप लगाया कि नतीजों में गड़बड़ी करने के लिए नतीजों में देरी की जा रही है।
9 Feb 202411:55:43 AM
Pakistan Election 2024: बिलावल भुट्टो-जरदारी की बड़ी जीत

पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो-जरदारी को आम चुनाव में बड़ी जीत मिली है। बिलावल तकरीबन 1 लाख वोटों से अपनी सीट जीते हैं।

9 Feb 202411:27:29 AM
Pakistan Election Result 2024 लाहौर से नवाज शरीफ जीते

पाकिस्तान के आम चुनाव में लाहौर सीट से नवाज शरीफ जीत गए हैं। नवाज 55 हजार वोटों से जीते हैं।

9 Feb 202411:18:40 AM
Pakistan Election Results 2024 इमरान और नवाज की पार्टी में कांटे की टक्कर

पाकिस्तान के चुनावी परिणामों में इमरान खान और नवाज शरीफ की पार्टी में कांटे की टक्कर दिख रही है। नवाज की पार्टी जहां 9 सीटें तो वहीं इमरान की पार्टी 7 सीटें जीत चुकी है।

9 Feb 202411:04:15 AM
Pakistan Election Result 2024 नवाज शरीफ की पार्टी अब सबसे आगे

पाकिस्तान के आम चुनाव की वोटों की गिनती में धांधली के आरोप के बीच नवाज शरीफ की पार्टी अब आगे निकल गई है। नवाज की पार्टी पीएमएल-एन 7 सीटें जीत गई है। वहीं, इमरान की पार्टी PTI 6 सीट जीती है। 

9 Feb 202410:59:32 AM
Pakistan Election: निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत को बदला जा रहाः पीटीआई

पीटीआई ने अपने कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों के कई वीडियो पोस्ट किए, जिसमें दावा किया गया कि पीटीआई द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत के बावजूद रिटर्निंग अधिकारी व्यापक पैमाने पर धांधली कर रहे थे।

9 Feb 202410:36:15 AM
Pakistan Election वोटिंग की गिनती के दौरान पोलिंग एजेंटों के अपहरण का आरोप

पीटीआई ने आरोप लगाया है कि पोलिंग एजेंटों का अपहरण किया जा रहा है और फर्जी फॉर्म 45 पर हस्ताक्षर करने के लिए उन्हें मजबूर किया जा रहा है। इमरान खान की पार्टी ने कहा कि उसके पास धांधली के वीडियो सबूत हैं। 

9 Feb 202410:09:22 AM
Pakistan Election 2024: चुनाव में धांधली की अटकलें

पाकिस्तान स्थित द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव परिणाम घोषणाओं में लगातार देरी से कथित धांधली की अटकलें लगाई जा रही हैं।

9 Feb 20249:45:21 AM
Pakistan Election 2024 Live नेशनल पार्टी नेता अख्तर मेंगल ने चुनाव जीता

बलूचिस्तान नेशनल पार्टी के नेता अख्तर मेंगल ने नेशनल असेंबली निर्वाचन क्षेत्र सुरब-कम-कलात-कम-मस्तुंग में 3,404 वोट हासिल करके चुनाव जीत लिया है।

9 Feb 20249:23:06 AM
Pakistan Election 2024: पार्टी केंद्र और पंजाब में सरकार बनाएगीः मरियम

पीएमएल-एन की मरियम औरंगजेब ने कहा है कि पार्टी केंद्र और पंजाब में सरकार बनाएगी।

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि नतीजे अभी भी पार्टी के चुनाव सेल को प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं की अनुपलब्धता के कारण परिणाम प्राप्त करना मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थिति "मजबूत" थी।
9 Feb 20249:09:32 AM
Pakistan Election: शहबाज शरीफ 63,953 वोटों से जीते

पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने लाहौर की अपनी सीट 63,953 वोटों के साथ जीत ली है।

9 Feb 20249:08:18 AM
Pakistan General Election 2024: पीटीआई ने जीतीं चार सीटें

एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने छह सीटें जीती हैं, वहीं पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने चार और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने तीन सीटें जीती हैं।

हालांकि, बीबीसी उर्दू ने अपने नतीजों में दिखाया कि पीटीआई-इंडिपेंडेंट और पीएमएल-एन ने चार-चार सीटें और पीपीपी ने तीन सीटें जीतीं।
9 Feb 20248:51:47 AM
Pakistan General Election 2024 Live: चार सीटों पर आए नतीजे, शहबाज शरीफ जीते चुनाव

पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, चार सीटों पर नतीजे आ गए हैं और इसमें शहबाज शरीफ अपनी सीट जीत गए हैं। 

9 Feb 20248:50:26 AM
Pakistan Election इमरान खान की पार्टी समर्थित उम्मीदवार रुझानों में चल रहे आगे

पाकिस्तान में आम चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। अभी इमरान खान की पार्टी समर्थित उम्मीदवार रुझानों में आगे चल रहे हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us