विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan : इमरान को लग रहा मौत का डर, उच्च सुरक्षा वाली जेल में शिफ्ट करने के लिए PTI ने दायर की गई याचिका

By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Mon, 07 Aug 2023 08:09 PM (IST)

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ ) के वकील ने कहा कि अपने वकीलों और परिवार से मिलना पार्टी प्रमुख इमरान खान का ...और पढ़ें

कोर्ट के निर्देश के बावजूद अदियाला जेल के बजाय अटक जेल में भेज दिया गया।
कोर्ट के निर्देश के बावजूद अदियाला जेल के बजाय अटक जेल में भेज दिया गया।

HighLights

  1. याचिका में परिवार, वकील व चिकित्सकों से मिलने का किया अनुरोध
  2. पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में पूर्व पीएम के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर व्यक्त की गई चिंता
  3. तोशखाना मामले में दोबारा सुनवाई की गई मांग

इस्लामाबाद, पीटीआई। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पंजाब की अटक जेल से उच्च सुरक्षा वाली रावल पिंडी की अदियाला जेल में शिफ्ट करने की मांग को लेकर सोमवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) पार्टी की ओर से याचिका दाखिल की गई है। इसके साथ ही याचिका में पूर्व पीएम को उनके परिवार, वकील और चिकित्सक से मिलने देने का भी अनुरोध किया गया है।

क्या कहा पीटीआइ के वकील ने ?

पीटीआइ के वकील ने कहा कि अपने वकीलों और परिवार से मिलना पार्टी प्रमुख इमरान खान का मौलिक अधिकार है। तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में इमरान को इस्लामाबाद की ट्रायल कोर्ट ने दोषी पाते हुए शनिवार को तीन साल की सजा सुनाई थी। इसके तुरंत बाद उन्हें लाहौर स्थित घर से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट के निर्देश के बावजूद अदियाला जेल के बजाय अटक जेल में भेज दिया गया।

पीटीआइ के वाइस चेयरमैन शाह महमूद कुरैशी की अध्यक्षता में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में पूर्व पीएम के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की गई। वहीं, जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान को जेल की सेल नंबर दो में स्थांतरित कर दिया गया है, जहां उच्च सुरक्षा और बेहतर सुविधा है।

विरोध प्रदर्शन में गिरफ्तार पीटीआइ कार्यकर्ताओं को जेल भेजा

डान की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान की गिरफ्तारी के खिलाफ रावलपिंडी में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में कम से कम आठ पीटीआइ समर्थकों को गिरफ्तार किया गया और 20 अन्य पर मामला दर्ज किया गया। वहीं, स्वात में शनिवार को गिरफ्तार पीटीआइ के 16 कार्यकर्ताओं को रविवार को जेल भेज दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।