विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India-PAK News: 'भारत से हर मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार पाक', पाकिस्तान के मंत्री डार ने रखी ये शर्त

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Sat, 30 Aug 2025 05:30 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 30 Aug 2025 07:03 AM (GMT+05:30)

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ कश्मीर सहित सभी लंबित ...और पढ़ें

'भारत से हर मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार पाक'- पाकिस्तान के मंत्री (फाइल फोटो)
'भारत से हर मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार पाक'- पाकिस्तान के मंत्री (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इशाक डार बोले भारत से हर मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार पाक
  2. भारत ने साफ कर दिया है पाकिस्ताने से पीओके पर होगी बात

 पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों पर सम्मानजनक और गरिमापूर्ण तरीके से समग्र वार्ता के लिए तैयार है। हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर में मुंह की खाने के बाद भी उनकी ऐंठन में कमी नजर नहीं आ रही। उन्होंने जोर दिया कि पाकिस्तान बातचीत के लिए भीख नहीं मांगेगा।

मीडिया के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर विवाद सहित सभी लंबित मुद्दों पर अपनी पुरानी स्थिति के अनुसार बातचीत के लिए तैयार है।''

हालांकि, भारत ने साफ कर दिया है कि वह पाकिस्तान के साथ केवल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा।

समग्र वार्ता 2003 में शुरू की गई थी जब जनरल परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान पर शासन कर रहे थे। इसमें दोनों देशों के बीच सभी विवादास्पद मुद्दों को शामिल करते हुए आठ खंड थे। 2008 के मुंबई हमलों के बाद यह वार्ता पटरी से उतर गई और इसे ठीक से बहाल नहीं किया जा सका।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।