Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pakistan के मियांवाली एयरबेस पर आतंकवादी हमला, 3 लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त; तहरीक-ए-जिहाद ने ली जिम्मेदारी

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sat, 04 Nov 2023 01:24 PM (IST)

    Pakistan Mianwali Airbase attack पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के मियांवाली एयरबेस (वायुसेना प्रशिक्षण अड्डा) पर नौ आतंकवादियों ने शनिवार सुबह हमला किया। पा ...और पढ़ें

    Pakistan Mianwali airbase attack पाक में आतंकी हमला।
    Pakistan Mianwali airbase attack पाक में आतंकी हमला।

    HighLights

    1. पाकिस्तान के मियांवाली ट्रेनिंग एयरबेस पर आतंकी हमला।
    2. तीन लड़ाकू विमान और एक ईंधन टैंकर हुआ क्षतिग्रस्त।
    3. तहरीक-ए-जिहाद ने ली हमले की जिम्मेदारी।

    एजेंसी, इस्लामाबाद। Pakistan Mianwali airbase attack पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। पड़ोसी मुल्क के पंजाब प्रांत के मियांवाली ट्रेनिंग एयरबेस (वायुसेना प्रशिक्षण अड्डा)  पर छह आतंकवादियों ने शनिवार सुबह हमला किया। पाक सेना ने एक बयान में कहा कि बेस में प्रवेश करने से पहले ही तीन आतंकवादियों को मार दिया गया था और अन्य 6 को घेर कर उनका एनकाउंटर कर दिया गया।

    तीन लड़ाकू विमान जलाए

    आतंकियों ने हमले में तीन ग्राउंडेड लड़ाकू विमान (Pakistan Mianwali Airbase Attack) और एक ईंधन टैंकर को नष्ट कर दिया। सेना ने कहा कि इलाके को खाली कराकर उन्होंने आतंकियों के खिलाफ अभियान पूरा कर लिया है। जवाबी कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए हैं। 

    कई पाकिस्तानी पत्रकारों की रिपोर्ट और वीडियो भी सामने आए हैं, जहां कथित तौर पर अज्ञात बंदूकधारियों ने मियांवाली में पाकिस्तानी वायु सेना के प्रशिक्षण अड्डे पर हमला किया है, जिसमें कई लोग भी घायल हुए।

    यह भी पढ़ें - Afghan Refugees: 'बेहद खराब हुई स्थिति', अफगान शरणार्थियों को निकालने के लिए PAK ने और खोले बॉर्डर

    तहरीक-ए-जिहाद ने ली हमले की जिम्मेदारी

    पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरफोर्स बेस पर हुए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक आतंकी समूह तहरीक-ए-जिहाद के प्रवक्ता ने ली है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के एक बयान के अनुसार, पिछले हफ्ते की शुरुआत में आतंकवादियों ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में सुरक्षा बलों पर दो अलग-अलग हमले किए।

    खैबर जिले के तिराह क्षेत्र में एक खुफिया-आधारित ऑपरेशन (आईबीओ) चलाया गया, जिसके चलते गोलीबारी की घटना हुई।

    खबरें और भी