यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
VIDEO: 'हमें भारत से बचा लो', संसद में फूट-फूटकर रोए पाकिस्तानी MP; एयरस्ट्राइक के बाद खौफ में जी रहा पड़ोसी मुल्क
भारत ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर में स्थित आतंक के 9 ठिकानों को तबाह किया तो पड़ोसी मुल्क बिलबिला उठा। उसने भारत को गीदड़भभकी दी। पाकिस्तान एक ...और पढ़ें

HighLights
- शहबाज शरीफ की पार्टी के हैं सांसद
- आर्मी के पूर्व मेजर भी रह चुके हैं ताहिर
- भारत की एयरस्ट्राइक के बाद पसरा खौफ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत की एयरस्ट्राइक के बाद से ही वहां खौफ पसरा हुआ है। कल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को गीदड़भभकी देते हुए अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी, लेकिन पाकिस्तान की हालत कितनी खोखली है, इसकी बानगी लगातार देखने को मिल रही है।
पाकिस्तान की संसद में वहां के सांसद फूट-फूटकर रो रहे हैं और कह रहे हैं कि हमें भारत के प्रकोप से बचा लो। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर में स्थित करीब 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था।
पाक सेना में रहे हैं मेजर
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली का है। वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम ताहिर इकबाल है। ताहिर इकबाल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन के सांसद हैं। वह पाकिस्तानी आर्मी में मेजर भी रह चुके हैं।
#WATCH | Former Pakistani Major Tahir Iqbal cries in the Pakistan Parliament.
I pray that Allah protects Pakistanis: Tahir Iqbal#OperationSindoor #IndiaPakistanTensions #IndianArmy #IndianAirForce #OperationSindoor2 #Lahore #Pakistan pic.twitter.com/7MNPf7MLNc
— DD News (@DDNewslive) May 8, 2025
ताहिर इकबाल ने कहा कि मैं सभी से कहूंगा कि मिलकर चलो और रब से दुआ करो। अल्लाह इस मुल्क की हिफाजत करना। ताहिर इकबाल ने पाकिस्तान की वास्तविकता का रोना भी रोया। कहा कि हम लोगों में काफी कमी है। हम मजबूर हैं। हम गुनहगार हैं। अल्लाह हमें माफ करना। हम बड़े गुनहगार हैं।
खबरें और भी
क्या था ऑपरेशन सिंदूर?
- ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में करीब 100 किलोमीटर अंदर और गुलाम जम्मू-कश्मीर में मिसाइलों से हमला करते हुए नौ आतंकी ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
- भारतीय सेना और वायुसेना ने इस जबरदस्त एवं सटीक संयुक्त ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालयों पर धावा बोलकर उन्हें ध्वस्त कर दिया, जिन्हें पाकिस्तान के सबसे बड़े आतंकी सरगना हाफिज सईद और मसूद अजहर का अभेद्य किला माना जाता था।