विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने कश्मीर पर पारित किया प्रस्ताव, दक्षिण एशिया में शांति का मुद्दा उठा

Published: Tue, 27 Oct 2026 11:01 PM (IST)

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने कश्मीर पर एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें दक्षिण एशिया में स्थायी शांति के लिए कश्मीर विवाद के समाधान को महत्वपूर्ण बताया गया है।

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने कश्मीर पर पारित किया प्रस्ताव।

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने कश्मीर पर पारित किया प्रस्ताव।

HighLights

  1. पाकिस्तान नेशनल असेंबली ने कश्मीर पर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया।

  2. दक्षिण एशिया में स्थायी शांति कश्मीर विवाद के समाधान पर निर्भर।

  3. संयुक्त राष्ट्र से सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने का आग्रह।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संसद के ऊपरी सदन नेशनल असेंबली ने मंगलवार को कश्मीर को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया। इसमें कहा गया है कि दक्षिण एशिया में स्थायी शांति, सुरक्षा और स्थिरता कश्मीर विवाद के समाधान से जुड़ी है।

सरकारी रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, कश्मीर मामलों के मंत्री आमिर मुकाम और कश्मीर पर संसदीय समिति के अध्यक्ष राणा मोहम्मद कासिम नून ने यह प्रस्ताव पेश किया। इसमें कश्मीर के लोगों के प्रति पाकिस्तान के राजनीतिक और कूटनीतिक समर्थन को दोहराया गया है।

प्रस्ताव में अंतरराष्ट्रीय समुदाय खासकर संयुक्त राष्ट्र से सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने के लिए सार्थक कदम उठाने की मांग की गई है।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि कश्मीर मामले का न्यायसंगत और शांतिपूर्ण समाधान किए बिना दक्षिण एशिया में स्थायी शांति और स्थिरता हासिल नहीं की जा सकती। जबकि भारत का कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उसके अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं।

(समाचार एजेंसी पीटीआई इनपुट के साथ)

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।