यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pakistan: आतंकवादियों ने सैनिकों के वाहन को फिर बनाया निशाना, IED ब्लास्ट में एक सुरक्षाकर्मी की मौत; कई घायल
पाकिस्तान के पेशावर में आतंकी हमले में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई और कई सुरक्षाबल कर्मी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी क ...और पढ़ें

HighLights
- पेशावर में सुरक्षाकर्मियों के वाहन पर आतंकी हमला
- बम विस्फोट में एक सुरक्षाकर्मी की मौत
- कई सुरक्षाकर्मी और नागरिक गंभीर रूप से घायल
पेशावर, पीटीआई। पाकिस्तान के पेशावर शहर में सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाकर बम विस्फोट किया गया, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोमवार को वाहन को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में चार अर्धसैनिक बल कर्मियों सहित कई अन्य व्यक्ति घायल भी हुए हैं।
पांच अधिकारी और तीन नागरिक घायल
जानकारी के मुताबिक, यह हमला अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी में वारसाक रोड पर प्राइम हॉस्पिटल के सामने फ्रंटियर कांस्टेबुलरी (एफसी) के कर्मियों पर हुआ। वारसाक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट के कारण एफसी के पांच अधिकारी और तीन नागरिक घायल हो गए हैं।
गहन जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह विस्फोट एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) हमला था। खान ने बताया कि मामले में आगे की जांच चल रही है और बम निरोधक इकाई की एक रिपोर्ट विस्फोट की गहन जांच में जुटी हुई है, जिसके बाद स्पष्ट बात सामने आएगी।
लगातार हो हे आतंकी हमले
हाल ही में, पाकिस्तान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन द्वारा संचालित आतंकवादी गतिविधियां तेज हुई हैं। पिछले हफ्ते, उत्तर-पश्चिमी खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल जिले में दो सीमा चौकियों पर तालिबान आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें चार पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और सात अन्य घायल हो गए।
खबरें और भी
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की स्थापना 2007 में कई आतंकवादी संगठनों के एक समूह के रूप में की गई थी। यह समूह अल-कायदा का काफी करीबी माना जाता है और अब तक इसने पाकिस्तान में कई घातक हमलों को अंजाम दिया है।