विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan: इमरान खान का नामांकन पत्र खारिज करने की RO ने बताई वजह, कहा- 'नैतिक' आधार पर खारिज किया गया पर्चा

Published: Mon, 01 Jan 2024 02:21 PM (IST)

पीटीआई पार्टी ने शीर्ष चुनाव निकाय द्वारा खान और पार्टी के कई अन्य दिग्गजों के नामांकन पत्रों को मामूली आधार ...और पढ़ें

इमरान खान का नामांकन पर्चा खारिज किए जाने की बताई वजह (फाइल फोटो)
इमरान खान का नामांकन पर्चा खारिज किए जाने की बताई वजह (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इमरान खान का नामांकन पर्चा खारिज किए जाने की बताई वजह
  2. तोषाखाना मामले में अयोग्यता अभी भी बरकरार

पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का आम चुनाव के लिए नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। इसको लेकर नेशनल असेंबली सीट के रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा कि जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान नामांकन पत्र भ्रष्टाचार के मामले में "नैतिक अधमता" के अपराध में दोषी ठहराए जाने और अन्य कारणों से खारिज कर दिया गया।

शनिवार को पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने 71 वर्षीय पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक और उनके कई वरिष्ठ सहयोगियों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए।

तोषाखाना मामले में अयोग्यता बरकरार

आठ पन्नों के विस्तृत फैसले में, लाहौर की नेशनल असेंबली सीट (NA- 122) के रिटर्निंग ऑफिसर ने इस्लामाबाद के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के फैसले का हवाला दिया। दरअसल, उन्होंने ही इमरान खान को नैतिक अधमता के अपराध में दोषी ठहराया है।

तोषाखाना भ्रष्टाचार मामले में खान को दोषी ठहराए जाने के मुख्य कारण के अलावा, उनके नामांकन पत्र के खिलाफ आपत्तियां उठाई गईं। हालांकि, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने खान की सजा को निलंबित कर दिया, लेकिन तोशखाना मामले में उनकी पांच साल की अयोग्यता अभी भी कायम है।

सबूतों के आधार पर खारिज हुआ नामांकन

आरओ ने कहा कि इमरान खान की उम्मीदवारी पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 62 और 63 के कारण प्रभावित हुई है। साथ ही, उन्होंने कहा कि आज तक किसी भी अदालत ने दोषसिद्धि को निलंबित या रद्द नहीं किया है।

रिपोर्ट में फैसले का हवाला देते हुए कहा गया है, "आपत्तिकर्ता मियां नसीर अहमद द्वारा प्रतिवादी इमरान अहमद खान नियाजी के खिलाफ लगाए गए आरोप कानूनी और प्रतिवादी के खिलाफ मामला बनाने में सफल रहे हैं। नतीजतन, NA-122 से प्रतिवादी के कागजात खारिज कर दिए गए।"

यह भी पढ़ें: Pakistan News: PTI ने उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज किए जाने चुनाव आयोग की निंदा की, कहा- 'ये राज्य आतंकवाद है'

पार्टी के कई दिग्गजों का नामांकन खारिज

शनिवार को, पीटीआई पार्टी ने शीर्ष चुनाव निकाय द्वारा खान और पार्टी के कई अन्य दिग्गजों के नामांकन पत्रों को मामूली आधार पर खारिज करने की निंदा की। खान और उनकी पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी 9 मई के दंगों के बाद से कई मामलों और गिरफ्तारियों का सामना कर रहे हैं, दोनों रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़ें: US Presidential Election 2024: एक 81 तो दूसरा 77 साल का उम्मीदवार, पहली बार दो बुजुर्गों के बीच होगी कड़ी टक्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।