विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan Elections: पाक पीएम ने निष्पक्ष चुनाव के लिए उठाया ये बड़ा कदम, लेकिन ECP को सता रहा इस बात डर

Published: Fri, 19 Jan 2024 05:21 PM (IST)

चुनाव अधिकारी ने कहा कि ईसीपी सही रास्ते पर है और स्वतंत्र और निष्पक्ष आम चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध ...और पढ़ें

पाक पीएम अनवारुल हक काकर ने चुनाव के लिए बनाई सात सदस्यों की समिति (File Photo)
पाक पीएम अनवारुल हक काकर ने चुनाव के लिए बनाई सात सदस्यों की समिति (File Photo)

पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए एक सात सदस्यीय समिति गठित की है। पाकिस्तान के डॉन अखबार ने प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी अधिसूचना के हवाले से बताया कि संचार, रेलवे एवं समुद्री मामलों के कार्यवाहक मंत्री शाहिद अशरफ तरार को समिति का प्रमुख बनाया गया है। गृह सचिव और चार राज्यों के मुख्य सचिव सदस्य बनाए गए हैं। जबकि गृह मंत्रालय की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन सेल समिति के सचिवालय के रूप में काम करेगी।

मतपत्र छपाई का काम रोका

मुकदमों के कारण कुछ चुनाव क्षेत्रों के लिए मतपत्रों की छपाई का काम रोक दिया गया है। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की अंतिम सूची के प्रकाशन की समयसीमा का भी पालन नहीं किया है। पाकिस्तान चुनाव निगरानी संस्था ने 22 दिसंबर को एक संशोधित मतदान शेड्यूल जारी किया। ईसीपी के प्रवक्ता सैयद नदीम हैदर ने कहा कि चुनव चिन्ह को लेकर अंतिम सूची अगले कुछ दिनों में जारी की जाएगी।

चुनाव से संबंधित 200 मामले अदालत में लंबित

चुनाव अधिकारी ने कहा कि ईसीपी सही रास्ते पर है और स्वतंत्र और निष्पक्ष आम चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चुनाव से जुड़े हर विवाद को जल्द से जल्द हल करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। चुनाव से संबंधित लगभग 200 मामले अदालतों में लंबित हैं। ऐसे में चुनाव आयोग के पास इन मामलों के निपटारे और सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए समय की कमी है। इन मामले को संबंधित अदालतों के रजिस्ट्रारों के साथ भी उठाया जा रहा है।

यूह भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान, ईरान के विदेश मंत्री टेलीफोन पर करेंगे बातचीत, रिश्तों में आई खटास को करेंगे दूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।