Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pakistan: इमरान खान पर हमले के मामले में PTI आज सुप्रीम कोर्ट में दायर करेगी याचिका, नई FIR की उठाएगी मांग

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 14 Nov 2022 03:08 AM (IST)

    Pakistan Politicsपाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए हमले के मामले में प्राथमिकी ...और पढ़ें

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)
    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)

    इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर करेगी। जिसमें पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए हमले के मामले में एक नई FIR को दर्ज करने की मांग करेगी। बता दें कि वजीराबाद में पूर्व पीएम इमरान खान पर गोली चलाई गई थी। इस हमले में इमरान खान घायल हो गए थे।

    पीटीआई आज दाखिल करेगी SC में याचिका

    पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा कि ये याचिका सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के पेशावर रजिस्ट्री में दायर की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह याचिका पार्टी के सभी प्रांतीय और राष्ट्रीय सांसदों की ओर से दायर की जाएगी। साथ ही उन्होंने हमले के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं करने के लिए प्रधानमंत्री शरहबाज शरीफ की भी आलोचना की है।

    पुलिस पर FIR दर्ज नहीं करने का लगाया आरोप

    पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने के लिए पुलिस पर सरकार का दबाव था। वहीं, पीटीआई के प्रांतीय मंत्री शौकत यूसुफजई ने कहा कि याचिका में मुख्य न्यायाधीश से इमरान खान पर हमले, वरिष्ठ पत्रकार अरशद शरीफ की हत्या और पीटीआई की सीनेटर स्वाति आजम के साथ अमानवीय व्यवहार पर ध्यान देने की मांग की जाएगी।

    शीर्ष अदालत के आदेश के बाद दर्ज हुई थी FIR

    जियो न्यूज के अनुसार, इमरान खान पर हुए हमले के मामले में देश की शीर्ष अदालत द्वारा पंजाब पुलिस को कार्रवाई करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम जारी करने के बाद 7 नवंबर को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। हालांकि, इमरान खान ने इस FIR को हास्यपाद करार दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके वकील जल्द ही इस मामले में अपना पक्ष रखेंगे।

    खबरें और भी

    Pakistan Politics: इमरान खान ने पीएम शहबाज पर साधा निशाना, कहा- लंदन में हो रहा अगले पाक सेना प्रमुख पर फैसला

    Pakistan Politics: दिसंबर तक पाकिस्तान लौट सकते हैं पूर्व पीएम नवाज शरीफ, मीडिया रिपोर्ट में दावा