Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pakistan Refugees: पाकिस्तान में कल से निकाले जाएंगे 17 लाख अफगान शरणार्थी, सरकार ने दिया था अल्टीमेटम

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 07:13 PM (GMT+05:30)

    पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे करीब 17 लाख अफगान नागरिकों समेत सभी शरणार्थियों के लिए स्वैच्छिक रूप से बाहर चले जाने की समय सीमा मंगलवार (31 अक्टूबर ...और पढ़ें

    पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे करीब 17 लाख अफगान नागरिक
    पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे करीब 17 लाख अफगान नागरिक

    HighLights

    1. एक नवंबर के बाद अवैध शरणार्थियों को निकालने का काम
    2. प्रांतीय सरकारें इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगी
    3. पाकिस्तान ने ऐसे सभी विदेशी नागरिकों को 31 अक्टूबर तक देश छोड़ने को कहा था
    4. पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे करीब 17 लाख अफगान

    जागरण न्यूज नेटवर्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे करीब 17 लाख अफगान नागरिकों समेत सभी शरणार्थियों के लिए स्वैच्छिक रूप से बाहर चले जाने की समय सीमा मंगलवार (31 अक्टूबर) को समाप्त हो रही है। ऐसे लोगों को बुधवार से देश से बाहर किया जाएगा।

    एक्सप्रेस ट्रिब्यून समाचार पत्र के अनुसार, पाकिस्तान ने ऐसे सभी विदेशी नागरिकों को 31 अक्टूबर तक देश छोड़ने को कहा था। कार्यवाहक गृह मंत्री सरफराज बुगती ने सोमवार (30 अक्टूबर) को कहा कि जिन लोगों ने स्वैच्छिक रूप से देश नहीं छोड़ा है उन्हें कार्यवाहक सरकार चरणबद्ध तरीके से निष्कासित करेगी।

    एक नवंबर के बाद अवैध शरणार्थियों को निकालने का काम

    उन्होंने कहा, 'एक नवंबर के बाद सरकार चरणबद्ध तरीके से अवैध शरणार्थियों को निकालने का काम शुरू कर देगी।' कार्यवाहक गृह मंत्री ने पिछले तीन दिन के दौरान 20,000 से ज्यादा अवैध विदेशियों के स्वैच्छिक रूप से पाकिस्तान छोड़ने की पुष्टि की।

    प्रांतीय सरकारें इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगी

    सरफराज बुगती ने कहा कि सभी प्रांतीय सरकारें इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। पहले चरण में ऐसे लोगों को डिपोर्ट किया जाएगा, जिनके पास यात्रा दस्तावेज नहीं हैं। पाकिस्तान में वर्षों से रह रहे अवैध शरणार्थियों को अस्थायी केंद्रों में रखा जाएगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता बढ़ने का खतरा, अफगानिस्तान से आ रहे आतंकवादियों ने भी बढ़ाई परेशानी