विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

9 देशों को चीन के लड़ाकू विमान बेच रहा है पाकिस्तान, लिस्ट में सऊदी अरब समेत 8 मुस्लिम देश शामिल

Published: Sun, 01 Feb 2026 12:53 PM (IST)

पाकिस्तान अपनी खराब आर्थिक स्थिति के बीच चीन के JF-17 लड़ाकू विमानों को 9 देशों को बेच रहा है। इन ...और पढ़ें

जेएफ-17 लड़ाकू विमान। फाइल फोटो

जेएफ-17 लड़ाकू विमान। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान की आर्थिक हालत किसी से छिपी नहीं है। देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पाकिस्तान हर मुमकिन पैंतरा आजमाता है। इसी कड़ी में अब पाकिस्तान ने दलाली का काम भी शुरू कर दिया है। जी हां, पाकिस्तान 9 देशों को चीन के लड़ाकू विमान बेच रहा है। 9 देशों की इस लिस्ट में सऊदी अरब समेत 8 मुस्लिम देश शामिल हैं।

पाकिस्तान ने चीन के लड़ाकू विमान जेएफ-17 की बोली लगाना भी शुरू कर दिया है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पाक और चीन का जॉइंट वेंचर स्थापित किया गया है, जिसके तहत जे-सीरीज लड़ाकू विमानों का प्रोडक्शन किया जा रहा है।

Pakistan China JF 17

'ऑलवेज ब्रदर डील'

इस्लामाबाद के कामरा में चीन की कंपनी चेंडु एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन (CAC) और पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्पलेक्स (PAC) ने जॉइंट वेंचर की शुरुआत की है। इसमें वेंचर में चीन के 500 एयरोनॉटिकल इंजीनियर मौजूद हैं।

चीन और पाकिस्तान की इस डील को 'ऑलवेज ब्रदर डील' का नाम दिया गया है। इस डील के तहत 200 फाइटर जेट बेचने का लक्ष्य है, जिसका 80 प्रतिशत चीन के खाते में जाएगा और बाकी का 20 प्रतिशत पाकिस्तान लेगा।

9 देशों से हुई डील

चीन के जेएफ-17 फाइटर जेट बेचने के लिए पाकिस्तान ने खरीददार ढूंढ रहा है। पाक ने अब तक 9 देशों को ये लड़ाकू विमान बेचना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में सऊदी अरब, नाइजीरिया, अजरबैजान, लीबिया, मोरक्को, इंडोनेशिया, इथियोपिया और सूडान का नाम शामिल है।

Pakistan China JF 17 (1)

कर्ज चुका रहा पाकिस्तान

चीन के लड़ाकू विमान की दलाली करके पाकिस्तान अपना कर्ज कम करने की कोशिश कर रहा है। दरअसल पाकिस्तान ने सऊदी अरब से 70 हजार करोड़ के आसपास का कर्ज लिया है। ऐसे में सऊदी को फाइटर जेट बेचकर पाकिस्तान ने अब तक 18 हजार करोड़ रुपये का कर्ज चुका दिया है।