Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pakistan: पंजाब प्रांत में व्यभिचार के आरोप में महिला की पत्थर मारकर हत्या, शहर में फैली सनसनी

    By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Sun, 03 Sep 2023 08:37 PM (GMT+05:30)

    पुलिस ने कहा कि महिला के पति जिसकी उम्र 20 साल हैउसने महिला पर व्यभिचार का आरोप लगाया है। 1 सितंबर (शुक्रवार) को शख्स ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर म ...और पढ़ें

    पुलिस ने बताया कि इस दर्दनाक अपराध को अंजाम देने के बाद से दोनों भाई फरार हैं।
    पुलिस ने बताया कि इस दर्दनाक अपराध को अंजाम देने के बाद से दोनों भाई फरार हैं।

    HighLights

    1. पति ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर महिला को पेड़ से बांधा और फिर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी
    2. पाकिस्तान में हर साल सम्मान के नाम पर लगभग 1 हजार महिलाओं की हत्या कर दी जाती है

    लाहौर, पीटीआई। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से कई ऐसी खबरें आती हैं, जिन्हें सुनकर दिल दहल जाता है। 3 सितंबर (रविवार) को पुलिस ने एक वारदात की जानकरी देते हुए कहा कि व्यभिचार करने के आरोप में एक महिला की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को लाहौर से करीब 500 किलोमीटर दूर पंजाब के राजनपुर जिले में हुई।

    महिला के पति ने लगाया आरोप

    पुलिस ने कहा कि महिला के पति, जिसकी उम्र 20 साल है,उसने महिला पर व्यभिचार का आरोप लगाया है। 1 सितंबर (शुक्रवार) को शख्स ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर महिला को पेड़ से बांधा और फिर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पत्थर मारने से पहले उन लोगों ने महिला को बेरहमी से प्रताड़ित भी किया। महिला राजनपुर की अलकानी जनजाति से थी।

    फरार हैं आरोपी

    पुलिस ने बताया कि इस दर्दनाक अपराध को अंजाम देने के बाद से दोनों भाई फरार हैं। कयास लगाया जा है कि वे पंजाब और बलूचिस्तान के बीच सीमा क्षेत्र में छिपे हुए हैं।

    पाकिस्तान में हर साल सम्मान के नाम पर महिलाओं की होती है हत्या

    पाकिस्तान में महिलाओं के साथ सम्मान के नाम पर बदसलूकी होती है। कई बार उन्हें दिल दहलाने वाली सजा दी जाती है, तो कई बार उन्हें मौत के घाट उतार दिया जाता है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार, पाकिस्तान में हर साल सम्मान के नाम पर लगभग 1 हजार महिलाओं की हत्या कर दी जाती है।

    ज्यादातर ऐसी हत्याओं को परिवार के लोग देते हैं अंजाम

    देश में यह व्यापक रूप से माना जाता है कि पीड़ितों ने अपनी इच्छा के विरुद्ध विवाह करके या संबंध बनाकर अपने परिवार को शर्मसार और बदनाम किया है। अक्सर ज्यादातर मामलों में ऐसी हत्याओं के पीछे अक्सर परिवार के लोग ही होते हैं। परिवार के मान-सम्मान का हवाला देकर अपनी ही बहन-बेटियों को मार डालते हैं।

    खबरें और भी