विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मेरे बाप को नहीं जानते', चेहरे पर क्रूर मुस्कान! कार से दो लोगों की हत्या के बाद बोली पाकिस्तानी कारोबारी की पत्नी

Published: Mon, 26 Aug 2024 12:31 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2024 12:32 PM (IST)

नताशा ने अपनी लग्जरी एसयूवी को मोड़ने की कोशिश करते हुए एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद ...और पढ़ें

दुर्घटना में पिता और पुत्री की मौत हो गई।
दुर्घटना में पिता और पुत्री की मौत हो गई।

HighLights

  1. मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर
  2. मुस्कुराते हुए, बिना किसी पश्चाताप के दिखी महिला
  3. लोगों पर अपने रुतबे का प्रभाव दिखा रही महिला

डिजिटल डेस्क, कराची। पाकिस्तान में एक महिला का क्रुर और अमानवीय चेहरा सामने आया है। दरअसल, कराची की सड़कों पर लापरवाही से लग्जरी कार चलाते हुए दो लोगों की हत्या करने वाली महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला को हत्या करने के बाद मुस्कुराते और लोगों को धमकियां देते हुए देखा जा सकता है।

आरोपी महिला की पहचान नताशा दानिश के रूप में हुई है। नताशा पाकिस्तान के जाने-माने बिजनेसमैन दानिश इकबाल की पत्नी है। 19 अगस्त को नताशा ने कराची के करसाज रोड पर अपनी टोयोटा लैंड क्रूजर से बाइक सवारों और पैदल चलने वालों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिता और पुत्री की मौत हो गई।

मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर

पाकिस्तानी समाचार वेबसाइट डॉन की खबर के मुताबिक, नताशा ने अपनी लग्जरी एसयूवी को मोड़ने की कोशिश करते हुए एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद नताशा ने दो और मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मारी और फिर एक खड़ी कार में टक्कर मारी।

नताशा की कार से दो लोगों की मौत के अलावा तीन अन्य लोग घायल हो गए।

मुस्कुराते हुए, बिना किसी पश्चाताप के दिखी महिला

Reviewit.pk के मुताबिक, दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने आरोपी महिला नताशा दानिश को वहां से भागने से रोक लिया। हालांकि शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि दुर्घटना के समय नताशा नशे में थी, लेकिन इन रिपोर्टों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

लोगों पर अपने रुतबे का प्रभाव दिखा रही महिला

दुर्घटना के तत्काल बाद के वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नताशा के आसपास भीड़ खड़ी हुई है और वह सुरक्षाकर्मियों के घेरे में है। इस दौरान वह क्रुर हंसी हंसते हुए मुस्कुरा रही है और लोगों पर अपने रूतबे का प्रभाव दिखा रही है। उसके चेहरे पर दो लोगों की मौत की जरा भी शिकन नहीं है।

'तुम मेरे बाप को नहीं जानते'

नताशा को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि "तुम मेरे बाप को नहीं जानते।" नताशा की यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में गुस्सा पैदा कर दिया है। बोल न्यूज़ के अनुसार, जब वह गुस्साई भीड़ पर पलटवार कर रही थी, तो पाकिस्तान रेंजर्स के जवान उसे बचा रहे थे।

ये भी पढ़ें: No Boss! ऑस्ट्रेलिया में आया नया कानून, Right To Disconnect नियम से ऑफिस को नजरअंदाज कर सकेंगे कर्मचारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।