विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अफगानिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर हुई छापेमारी में कमांडर की मौत, पाकिस्तानी सैनिकों ने की थी रेड

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Tue, 26 Sep 2023 03:13 PM (IST)

पाकिस्तान सैनिकों ने सोमवार को अफगानिस्तान की सीमा के पास संदिग्ध आतंकवादी ठिकाने पर छापा (Pakistani Raid) मारा। इस छापेमारी ...और पढ़ें

पाकिस्तानी सैनिकों की छापेमारी में कमांडर की मौत (Image: Representative)
पाकिस्तानी सैनिकों की छापेमारी में कमांडर की मौत (Image: Representative)

HighLights

  1. अफगानिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर हुई छापेमारी में कमांडर की मौत
  2. पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार ने की थी रेड
  3. छापेमारी में तीन आतंकियों की मौत

इस्लामाबाद, (AP)। पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को (25 सितंबर) अफगानिस्तान की सीमा के पास एक संदिग्ध आतंकवादी ठिकाने पर छापा मारा। सेना ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें तीन आतंकियों की मौत हो गई। 

एक सैन्य बयान के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक जिले खैबर में सोमवार देर रात हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों में एक आतंकवादी कमांडर भी शामिल था। हालांकि, सेना ने कोई अतिरिक्त विवरण नहीं दिया है। सेना ने बताया कि लक्षित आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सैनिकों पर कई बार हमला किया। 

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान

बता दें कि पाकिस्तानी तालिबान को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान या टीटीपी के नाम से भी जाना जाता है। यह एक अलग समूह है, लेकिन यह अफगान तालिबान के साथ संबद्ध है। दो साल पहले अमेरिका और नाटो सैनिकों ने 20 साल के युद्ध के बाद देश से वापसी कर ली थी। इसी दौरान तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्जा हो गया था।

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से पाकिस्तानी तालिबान का हौसला बढ़ गया है और पुलिस और सैनिकों के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं।

यह भी पढ़े: इमरान खान की उम्मीदों पर फिरा पानी, सिफर मामले में कोर्ट ने फिर बढ़ाई 14 दिन की न्यायिक हिरासत

यह भी पढ़े:  Air India Kanishka विमान में विस्फोट करने वाले आतंकियों पर कनाडा की नरमी