विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan Train Fire: कराची से लाहौर जा रही पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, 3 बच्चों और एक महिला सहित 7 लोगों की मौत

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Thu, 27 Apr 2023 01:37 PM (IST)

यह ट्रेन कराची से लाहौर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ।कराची से 500 किमी दूर उत्तर में खैरपुर जिले ...और पढ़ें

दक्षिणी पाकिस्तान में पैसेंजर ट्रेन में आग लगने से 7 की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)
दक्षिणी पाकिस्तान में पैसेंजर ट्रेन में आग लगने से 7 की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

कराची, एजेंसी। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक एक्सप्रेस यात्री ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग जाने से तीन बच्चों एवं एक महिला समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीती रात कराची से लाहौर जा रही कराची-एक्सप्रेस के बिजनेस क्लास डिब्बे में आग लगी। रेलवे के प्रवक्ता मकसूद कुंडी ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि डिब्बे में आग कैसे लगी। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद उस डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया गया।

तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत

कुंडी ने कहा, ‘इस घटना में तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक महिला की भी जान चली गयी। रेल मंत्रालय ने इसकी उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है।’

उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही ट्रेन को नजदीकी स्टेशन पर रोक दिया गया और अग्निशमन शमन विभाग को आपात कार्रवाई के लिए सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि देर रात एक बजकर करीब 50 मिनट पर दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।