विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan : PML-N अगर सत्ता में लौटी, तो नवाज शरीफ होंगे प्रधानमंत्री- पीएम शहबाज

By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Mon, 31 Jul 2023 03:35 PM (IST)

पीएम शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग (PML-N) सुप्रीमो नवाज शरीफ की पार्टी अगले आम चुनाव में अगर सत्ता ...और पढ़ें

नवाज शरीफ को 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने अयोग्य करार दिया था।
नवाज शरीफ को 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने अयोग्य करार दिया था।

HighLights

  1. साल 2019 से नवाज शरीफ लंदन में रह रहे हैं
  2. नवाज शरीफ पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं
  3. अगले कुछ हफ्तों में पाकिस्तान लौट आएंगे नवाज शरीफ : पीएम

इस्लामाबाद, पीटीआई। आर्थिक और सियासी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में आए दिन कुछ न कुछ बवाल मचा रहता है। इस बीच, देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का 31 जुलाई (सोमवार) को बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने अपने बड़े भाई नवाज शरीफ को पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री बनने का संकेत दिया।

पीएम शहबाज बोले- नवाज शरीफ देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे

पीएम शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग (PML-N) सुप्रीमो नवाज शरीफ की पार्टी अगले आम चुनाव में अगर सत्ता में लौटती है तो नवाज शरीफ देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। इसके अलावा, शहबाज शरीफ ने कहा कि नेशनल असेंबली को भंग करने की अधिसूचना 12 अगस्त की रात 12 बजे कार्यकाल पूरा होने से कुछ दिन पहले राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को भेज दी जाएगी।

जल्द पाकिस्तान लौटेंगे नवाज शरीफ : पीएम शहबाज

वहीं, पीएम शहबाज ने 30 जुलाई (रविवार) को जियो न्यूज कार्यक्रम में बोलते हुए, कहा था कि नवाज शरीफ पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं, साल 2019 से वह लंदन में रह रहे हैं, वह अगले कुछ हफ्तों में देश लौट आएंगे।

नवाज शरीफ को चिकित्सा आधार पर भेजा गया था विदेश : पीएम

प्रधानमंत्री शहबाज ने कहा कि उनके 73 वर्षीय बड़े भाई नवाज शरीफ को पाकिस्तान लौटने पर कानून का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के निर्देशों पर तैयार की गई एक मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सा कारणों के चलते विदेश भेजा गया था।

आपको बता दें कि नवाज शरीफ को 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने अयोग्य करार दिया था। 2018 में, पनामा पेपर्स मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वह जीवन भर सार्वजनिक पद संभालने के लिए अयोग्य हो गए हैं। चिकित्सा आधार पर लाहौर उच्च न्यायालय से चार सप्ताह की जमानत पर लंदन रवाना होने से पहले, नवाज शरीफ अल-अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सात साल की जेल की सजा काट चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।