Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Shehbaz Sharif ने इमरान खान को बताया पृथ्वी पर सबसे बड़ा झूठा, आर्थिक बदहाली के लिए ठहराया जिम्मेदार

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Tue, 04 Oct 2022 04:39 PM (GMT+05:30)

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पूर्व पीएम इमरान खान पर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूर्व पीएम खान को पृथ्वी ...और पढ़ें

    शहबाज शरीफ ने पूर्व पीएम इमरान खान को बताया पृथ्वी पर सबसे बड़ा झूठा। (फाइल फोटो)
    शहबाज शरीफ ने पूर्व पीएम इमरान खान को बताया पृथ्वी पर सबसे बड़ा झूठा। (फाइल फोटो)

    इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पूर्व पीएम इमरान खान पर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूर्व पीएम खान को पृथ्वी पर सबसे बड़ा झूठा भी करार दिया। शहबाज शरीफ ने आरोप लगाया कि अप्रैल में पीएम पद छोड़ने के बाद खान ने समाज में मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने के लिए जहर का इंजेक्शन लगाया है। द गार्जियन अखबार के साथ साक्षात्कार में उन्होंने यह बात कही। 

    इमरान खान के शासन काल में हुआ नुकासान

    पाकिस्तान के द गार्जियन अखबार के साथ एक साक्षात्कार (Interview) में शरीफ ने कहा कि इमरान खान के शासन काल में पाकिस्तान में बहुत नुकसान हुआ। उन्होंने घरेलू और विदेशी दोनों मामलों में देश को नुकसान पहुंचाया।

    प्रलयकारी बाढ़ से 1600 लोगों की हुई है मौत

    पीएम शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान हाल के समय में एक अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। देश बढ़ती मुद्रास्फीति (Inflation), विदेशी कर्ज और लगातार घटते विदेशी मुद्रा भंडार से जूझ रहा है। इस समय पाकिस्तान प्रलयकारी बाढ़ के चपेट में भी हैं। बाढ़ के कारण देश में अब तक लगभग 1,600 लोगों की मौत हो गई है और इसके कारण लगभग 3.3 लाख लोग विस्थापित भी हुए हैं। बाढ़ के कारण देश का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूब गया है और इससे करीब 30 अरब अमेरिकी डालर का नुकसान होने का अनुमान है।

    खान की नीतियों के कारण बर्बाद हुई देश की अर्थव्यवस्था

    पीएम शरीफ ने खान को झूठा और धोखेबाज भी कहा। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व पीएम इमरान खान की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है। भ्रष्टाचार विरोधी घोषणापत्र पर चलने वाले खान पर अपने निजी एजेंडे के अनुरूप देश के मामलों का संचालन करने का आरोप लगाया। शरीफ ने कहा कि देश के इतिहास में खान को सबसे अनुभवहीन, आत्म-केंद्रित, अहंकारी, अपरिपक्व राजनेता के रूप में वर्णित किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    इमरान खान के झूठ से देश को हुआ नुकसान

    उन्होंने आडियो लीक मामले पर बलते हुए कहा, 'खान दुनिया के सबसे बड़े झूठे हैं। मैं यह उल्लास के साथ नहीं बल्कि शर्मिंदगी और चिंता की भावना से कह रहा हूं। निजी स्वार्थ के लिए उन्होंने झूठ बोला, जिसके कारण मेरे देश की छवि को बहुत नुकसान हुआ है।' अखबार के मुताबिक शरीफ ने स्वीकार किया कि उन्हें पाकिस्तान पर शासन करने में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इमरान खान ने समाज में असंख्य मात्रा में इंजेक्शन लगाया है। उन्होंने इतना ध्रुवीकरण कर दिया है की इससे पहले पाकिस्तान में कभी नहीं हुआ था।

    यह भी पढ़ें- शहबाज सरकार के विरोध में इमरान खान जल्द शुरू करेंगे लॉन्ग मार्च, अगले 6 दिनों में करेंगे घोषणा

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ ने ली करीब 1,700 लोगों की जान, 12 हजार से अधिक हुए घायल