Rehman Dakait: 15 साल की उम्र में मां का कत्ल, 3 शादी-13 बच्चे, रहमान कैसे बना डकैत? Inside Story
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया है, जिसने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। रहमान डकैत का जन्म कराची के लयारी ...और पढ़ें
-1765797643747_m.webp)
रहमान डकैत की इनसाइड स्टोरी (फाइल फोटो)
HighLights
अक्षय खन्ना की एक्टिंग ने लोगों को दीवाना बनाया
15 साल की उम्र में अपनी मां का कत्ल किया
कराची के लयारी में हुआ था रहमान डकैत का जन्म
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' थिएटर्स में छाई हुई है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना की एक्टिंग ने लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना की एंट्री और उनके डांस ने थिएटर्स में दर्शकों को सीटी बजाने पर मजबूर कर दिया।
अक्षय खन्ना ने धुरंधर में रहमान डकैत का किरदार निभाया है। रहमान डकैत वह खतरनाक शख्स है, जिसने 15 साल की उम्र में ही अपनी सगी मां का कत्ल कर दिया था।
रहमान डकैत की इनसाइड स्टोरी
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत खतरनाक खलनायक दिखाया गया है, लेकिन इस शख्स की इनसाइड स्टोरी इससे भी ज्यादा भयावह है। रहमान डकैत का जन्म 1976 में कराची के ल्यारी में हुआ था। पाकिस्तान का ये इलाका गैंगवार और क्राइम के लिए कुख्यात है।
रहमान डकैत, डैड मोहम्मद और उसकी दूसरी पत्नी खदीजा का बेटा था। इसका परिवार पहले से ही अंडरवर्ल्ड से जुड़ा था। रहमान डकैत का पहले नाम अब्दुल रहमान था। डैड मोहम्मद और उनके भाई ड्रग ट्रेड करते थे।
ल्यारी के पूर्व एसपी फयाज खान ने बीबीसी को बताया कि इस बिजनेस में कई गैंग शामिल थीं, जिनके बीच राइवलरी थी। ये राइवलरी कभी भी खून-खराबे में बदल जाती थी। एक बार इस राइवलरी में रहमान बलूच के अंकल ताज मोहम्मद की हत्या हुई। इसे बाबू डकैत गैंग के लोगों ने मार गिराया।
13 साल की उम्र में पहला गुनाह
रहमान डकैत कितना खूंखार आदमी था, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसने 13 साल की उम्र में ही एक शख्स को छुरा मार दिया था। उस शख्स का गुनाह केवल ये था कि उसने रहमान डकैत को पटाखे घोड़ने से मना किया था। दो साल बाद ही रहमान डकैत कातिल बन गया। रहमान ने एक झगड़े में दो ड्रग पैडलर को मार डाला था।
खबरें और भी
रहमान डकैत ने किया मां का कत्ल
रहमान डकैत केवल ड्रग पैडलर को मारने से ही नहीं रुका। कुछ महीनों में ही रहमान पुलिस कस्टडी से भाग गया। पुलिस की गिरफ्त से भागने के बाद रहमान ने अपने घर के अंदर ही मां खदीजा की गोली मारकर हत्या कर दी। रहमान डकैत ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां को इसलिए मारा है, क्योंकि वह पुलिस को जानकारी दे रही थी।
1995 में रहमान डकैत को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन 2.5 साल जेल की सजा काटने के बाद रहमान फरार हो गया। वह बलूचिस्तान में जाकर रहने लगा और वहां उसने अपराध की एक नई दुनिया बसा दी।
3 बीवी और 13 बच्चे
रहमान डकैत ने तीन शादियां कीं, जिनसे उसके 13 बच्चे हुए। रहमान डकैत साल 2000 की शुरुआत तक ही ल्यारी की ताकतवर गैंग का बादशाह बन गया था। साल 2006 तक रहमान डकैत के पास अपार दौलत हो गई। इस गैंगस्टर के पीछे राजनीतिक प्रभाव भी देखा गया। रहमान ने न केवल बलूचिस्तान और कराची में ही प्रॉपर्टी नहीं खरीदी, बल्कि ईरान तक इसने अपने गैंग का विस्तार किया।