विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत के आगे घुटनों पर आया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने भारत के साथ सभी मुद्दों पर बातचीत की इच्छा जताई

By Jagran News NetworkEdited By: Jeet Kumar
Published: Sat, 21 Jun 2025 12:51 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jun 2025 12:58 AM (IST)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर, सिंधु जल संधि, व्यापार और आतंकवाद से मुकाबला सहित सभी लंबित ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ वार्ता के दौरान कही यह बात

  2. भारत ने स्पष्ट कहा है आतंकवाद के मुद्दे पर ही होगी बातचीत 

पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर, सिंधु जल संधि, व्यापार और आतंकवाद से मुकाबला सहित सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ बातचीत करने की इच्छा जताई।

 शहबाज ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात


सरकारी चैनल 'पाकिस्तान टेलीविजन' द्वारा एक्स पर जारी एक बयान के अनुसार शहबाज ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान यह बात कही।

शहबाज शरीफ ने बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शुभकामना दी। उन्होंने राष्ट्रपति की उनके साहसी नेतृत्व के लिए प्रशंसा की।

अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ वार्ता के दौरान कही यह बात

 

उन्होंने रूबियो की सक्रिय कूटनीति की भी सराहना की, जिसने पाकिस्तान और भारत को संघर्ष विराम समझौते पर पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस संदर्भ में उन्होंने जम्मू-कश्मीर, सिंधु जल संधि, व्यापार और आतंकवाद से मुकाबला सहित सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ बातचीत की इच्छा जताई।

भारत ने स्पष्ट कहा है आतंकवाद के मुद्दे पर ही होगी बातचीत

 

बताते चलें, भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान के साथ केवल गुलाम जम्मू-कश्मीर की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा।

रूबियो ने पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी प्रयासों की सराहना की और ऐसे सभी खतरों से निपटने में अमेरिका द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने भारत के साथ संघर्ष विराम समझौता कायम रखने के पाकिस्तान के संकल्प की भी सराहना की।

यह भी पढ़ें- 'पूरा यूक्रेन हमारा है...', पुतिन का बड़ा दावा; बोले- सुमी पर भी हो जाएगा कब्जा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।