Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pakistan Election: पाकिस्तान में आम चुनाव की तारीख की अटकलों पर लगा विराम, इलेक्शन कमिशन ने देरी की संभावना से किया इनकार

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Sun, 10 Dec 2023 02:08 PM (IST)

    Pakistan Election पाकिस्तान में आगामी आम चुनाव को लेकर अटकलें तेज हो रही है। इन अटकलों के बीच पाकिस्तान चुनाव आयोग ने सभी अटकलों पर विराम लगाया है। पा ...और पढ़ें

    पाकिस्तान चुनाव आयोग ने कहा- तय समय पर होगा पाकिस्तान में आम चुनाव (प्रतिकात्मक फोटो)
    पाकिस्तान चुनाव आयोग ने कहा- तय समय पर होगा पाकिस्तान में आम चुनाव (प्रतिकात्मक फोटो)

    एएनआई, इस्लामाबाद। द न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार, पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने पुष्टि की है कि चुनाव के संचालन में देरी की कोई स्पष्ट संभावना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, ईसीपी ने कुछ याचिकाओं पर विचार किया और उसके कार्यालय में आईं याचिकाओं का जवाब दिया।

    ईसीपी सूत्रों ने कहा, "चुनाव आयोग के समक्ष मुख्य रूप से चुनाव में देरी की मांग के लिए दो कारणों से सामने आई हैं। एक तो सुरक्षा और दूसरा कठोर मौसम का कारण बताया गया है। ये दोनों ही चुनाव आयोग को ये दोनों ही  कारण शायद ही तर्कसंगत लगते हैं क्योंकि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 14 दिसंबर को होने की संभावना है, जबकि देश भर के जिलों में मतदाता सूची पहले ही संबंधित स्थानों पर पहुंच चुकी है।"

    मतदाता सूची की छपाई और वितरण का काम हुआ पूरा

    पाकिस्तान स्थित जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सिकंदर सुल्तान राजा ने कहा कि आम चुनाव की तैयारी की जा रही है और कुछ दिनों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग फिलहाल चुनाव की तैयारियों में लगा हुआ है और मतदाता सूची की छपाई और वितरण का काम पूरा हो चुका है।

    यह भी पढ़ें- Pakistan Election: तो क्या चुनाव के बाद सुधरेंगे भारत-पाक के रिश्ते? नवाज शरीफ क्यों हुए थे सत्ता से बदखल; लाहौर में किया खुलासा

    यह भी पढ़ें- Pakistan Election: क्या फिर टलेगा पाकिस्तान आम चुनाव? पीएमएल-एन नेता अमीर मुकाम ने दिया यह सुझाव

    खबरें और भी