यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो जगहों पर हुआ आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी समेत तीन की मौत
Pakistan Terror Attack पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दो जगहों पर आतंकी हमले हुए। ये हमले प्रांत के अलग-अलग जगहों पर हुईं। इन हमलों में दो पुल ...और पढ़ें

पीटीआई, पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग आतंकी हमलों में दो सैनिकों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सेना ने मंगलवार को कहा कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग आतंकवादी हमलों में मारे गए कम से कम तीन लोगों में दो पाकिस्तानी पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) ने एक बयान जारी कर बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली तहसील में सोमवार को आतंकवादियों के खिलाफ मुठभेड़ में दो सैनिकों की मौत हो गयी।
हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान जारी
दूसरी घटना डेरा इस्माइल खान जिले के द्रजिंदा तहसील में तब हुई जब तेल एवं गैस कंपनी के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस घटना में कंपनी के एक वाहन चालक की मौत हो गई है और 11 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्होंने बताया कि घायलों में दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
अधिकारी के मुताबिक गोलीबारी कर फरार हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
यह भी पढ़ें- Pakistan News: चुनाव से पहले बढ़ी इमरान खान की मुश्किलें, अल-कादिर और तोशाखाना मामले में हुए गिरफ्तार