Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पाकिस्तान में शिक्षिका को एक साल में तीन बार मिली मैटरनिटी लीव, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 12:58 AM (IST)

    पाकिस्तान के सिंध प्रांत के एक सरकारी स्कूल की अध्यापिका को एक ही साल में तीन बार प्रसव के लिए अवकाश दिया गया। अब इस मामले की जांच की जा रही है। सिंध ...और पढ़ें

    पाकिस्तान में एक अध्यापिका को एक साल में तीन बार प्रसूति अवकाश।
    पाकिस्तान में एक अध्यापिका को एक साल में तीन बार प्रसूति अवकाश।

    कराची, पीटीआई। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के एक सरकारी स्कूल की अध्यापिका को एक ही साल में तीन बार प्रसव के लिए अवकाश दिया गया। अब इस मामले की जांच की जा रही है। सिंध के शिक्षा विभाग ने दक्षिणी सिंध में स्थित नौशेरा फिरोज कस्बे के स्कूल से जवाब मांगा है।

    एक साल में तीन बार मैटरनिटी लीव

    सरकारी स्कूल में प्राथमिक कक्षाओं में उर्दू पढ़ाने वाली महिला के संबंध में शिक्षा विभाग पड़ताल कर रहा है। बेनजीरबाद जिले के शिक्षा निदेशक नसीर जोगी ने बताया कि पिछले साल वह अध्यापिका 195 दिन छुट्टी पर रही। उन्होंने बताया कि स्कूल की अध्यापिका और प्रिंसिपल को तीन दिनों के अंदर अपने स्पष्टीकरण के साथ अलग-अलग बुलाया गया है।

    यह भी पढ़ेंः दुनिया से भीख मांग रहा पाकिस्तान और हमारा पड़ोसी चांद पर पहुंच गया, नवाज शरीफ ने की भारत की तारीफ

    शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश

    अगर यह लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, तो शिक्षा विभाग इन पर सख्त कार्रवाई करेगा। सिंध प्रांत में शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी धांधलियां आम बात है। पिछले दिनों एक वीडियो सामने आया था, जिसमें मीरपुरखास के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में ऐसे अध्यापकों और अन्य स्टाफ को हर महीने वेतन बांटा जाता था, जो कभी असलियत में कहीं थे ही नहीं।

    यह भी पढ़ेंः IMF से फंडिंग के लिए पाकिस्तान ने किया अपने हथियारों का 'सौदा', रिपोर्ट के दावे पर पड़ोसी मुल्क का आया बयान

    खबरें और भी