Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia News: रूस के एक कैफे में आग लगने से 15 लोगों की मौत, 5 घायल

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sat, 05 Nov 2022 02:00 PM (IST)

    रूस के एक कैफे में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि आग तब लगी जब किसी ने फ्लेयर गन का इस्तेमाल किया। बचावकर्मियों ने 250 लोगों को सक ...और पढ़ें

    रूस के कैफे में आग लगने से 15 लोगों की मौत (फोटो- ट्विटर)
    रूस के कैफे में आग लगने से 15 लोगों की मौत (फोटो- ट्विटर)

    मॉस्को, एपी। रूस (Russia) के कोस्त्रोमा शहर (Kostroma City) के एक कैफे में शनिवार को आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि आग तब लगी, जब किसी ने विवाद के दौरान एक फ्लेयर गन का इस्तेमाल किया। बचाव दल 250 लोगों को निकालने में सफल रहे। कोस्त्रोमा मॉस्को से लगभग 340 किलोमीटर (210 मील) उत्तर में स्थित है।

    कैफे की छत गिरी

    मिली जानकारी के मुताबिक, आग के दौरान कैफे की छत गिर गई। एक आपराधिक जांच शुरू की गई है, और पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने फ्लेयर गन का इस्तेमाल किया था।

    पांच लोग घायल

    कोस्त्रोमा क्षेत्र के गवर्नर सर्गेई सितनिकोव (Sergei Sitnikov) ने कहा कि पांच लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं और उन्हें चिकित्सा सहायता मिली है। यह पहली बार नहीं था कि रूस में एक मनोरंजक स्थल पर आग लगी हो, इससे पहले 2009 में, पर्म शहर के लेम हॉर्स नाइट क्लब में आग लगने से 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

    ये भी पढ़ें: India Russia Relations: भारतीयों में बहुत टैलेंट, बहुत तरक्की करेगा देश; रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन ने की तारीफ

    पुतिन ने की भारत की तारीफ

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर से भारत की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने भारत के लोगों को प्रतिभावान बताया है। पुतिन ने कहा कि भारतीय विकास के लिए निरंतर गतिशील रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में भरपूर संभावनाएं हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वह विकास के पथ पर उल्लेखनीय सफलताएं अर्जित करेगा। रूसी राष्ट्रपति ने यह बात रूस के एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही। 

    पश्चिमी साम्राज्यों ने की लूटपाट

    पुतिन कहा कि पश्चिमी साम्राज्यों को जहां भी मौका मिला, उन्होंने लूटने में कमी नहीं की। इसका प्रमुख उदाहरण अफ्रीका है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग प्रतिभावान होते हैं।

    ये भी पढ़ें: जेलेंस्की ने रूस पर लगाए ऊर्जा आतंक फैलाने के आरोप, राष्ट्रपति पुतिन ने कहा- खेरसान को तुरंत छोड़ें नागरिक

    खबरें और भी